ताज़ा ख़बर

यूक्रेन LIVE : भारत से हस्तक्षेप करने की यूक्रेन ने की मांग, भारत के यूक्रेन – रूस से अच्छे संबंध

कीव – यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया है। आज सुबह रूस के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय टीवी के माध्यम से संबोधित करते हुए धमकाने वाले अन्दाज में कहा था कि रूस और यूक्रेन के बीच अगर कोई दूसरा देश आता है तो वह अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक रूस द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के चलते 7 यूक्रेन के लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक 9 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। इस हमलों के बीच यूक्रेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस बीच यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलखा  ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है। मीडिया से बातचीत करते हुए पोलखा ने महाभारत का हवाला दिया है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात मदद मांगी है। पोलखा ने कहा कि भारत के संबंध रूस से अच्छे हैं।

 

भारत के हैं अच्छे संबंध

गुरुवार सुबह रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। हमले में यूक्रेन के कई सैनिकों के घायल होने की खबरें आ रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश के सभी नागरिकों से सेना की मदद करने का आव्हान किया है। रूस के हमलों से यूक्रेन के हवाई सिस्टम की स्थिति खराब हो चुकी है। रूस ने यूक्रेन हवाई अड्डों पर हमला किया है। रूस के हमलों के खिलाफ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि देश की रक्षा के लिए देश के सभी नागरिक हथियार उठाएं। वहीं विदेश मंत्रालय की तरफ से गुरुवार सुबह भी कहा गया कि भारत का स्टैंड इस जंग पर न्यूट्रल है और उनको शांतिपूर्ण समझौते की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button