ताज़ा ख़बर

महाराष्ट्र में दर्दनाक सड़क हादसा: मुंबई-गोवा NH पर भिड़े कार-ट्रक, 9 लोगों की गई जान

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में एक बच्चे की भी मौत हुई है। हादसे की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर कार में फंसे शवों और एक घायल लड़की को बाहर निकाला।

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां के गोवा-मुंबई नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह हुई कार और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 5 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। हादसे में एक लड़की घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भीषण हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में तड़के 5 बजे के आसपास हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे में एक बच्चे की भी मौत हुई है। हादसे की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने रेस्क्यू आॅपरेशन चलाकर कार में फंसे शवों और एक घायल लड़की को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक गलत दिशा में चल रहा था जिसकी वजह से यह सड़क हादसा हुआ है।

मुंबई से 130 किमी की दूरी पर हादसा
यह दुर्घटना मुंबई से 130 किमी से अधिक दूर स्थित रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह हुई। पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने कहा कि पीड़ित सभी रिश्तेदार वैन में रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button