धर्म

कल है करवा चौथ व्रत , जानें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद

करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है। यही नहीं कुंवारी लड़कियां भी मनवांछित वर के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। करवा चौथ का पावन व्रत हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है।  करवा चौथ (Karwa Chauth 2021 Moon Timings)के दिन माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी, भगवान कार्तिकेय समेत चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पति के हाथों पारण किया जाता है। तभी यह व्रत पूर्ण माना जाता है। चांद दिखने (Karwa Chuath 2021 Kab Dikhega Chand) का समय हर जगह के लिए अलग-अलग होता है। कहीं कुछ समय पहले चांद दिखाई देने लगता है, तो कहीं पर थोड़ा इंतजार भी कराता है। ऐसे में आइए जानते हैं किस शहर में कितने बजे दिखाई देगा चांद।

• दिल्ली में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021 Moonrising Time in Delhi): शाम 08 बजकर 08 मिनट
• नोएडा में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021 Moonrising Time in Noida): शाम 08 बजकर 07 मिनट
• आगरा में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021 Moonrising Time in Agra): शाम 08 बजकर 07 मिनट
• अलीगढ़ में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021 Moonrising Time in Aligarh): शाम 08 बजकर 06 मिनट
• मेरठ में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021 Moonrising Time in Meerut): शाम 08 बजकर 05 मिनट
• बेंगलुरु में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021 Moonrising Time in Bengluru): शाम 08 बजकर 39 मिनट
• लखनऊ में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021 Moonrising Time in Lucknow): शाम 07 बजकर 56 मिनट
• गोरखपुर में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021 Moonrising Time in Gorakhpur): शाम 07 बजकर 47 मिनट

• मथुरा में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021 Moonrising Time in Mathura): शाम 08 बजकर 08 मिनट
• सहारनपुर (Karwa Chauth 2021 Moonrising Time in Saharanpur): शाम 08 बजकर 03 मिनट
• मुंबई में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021 Moonrising Time in Mumbai): शाम 08 बजकर 47 मिनट
• पटना में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021 Moonrising Time in Patna): शाम 07 बजकर 42 मिनट
• देहरादून में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021 Moonrise Time in Dehradun) : शाम 8 बजे
• जयपुर में चांद निकलने का समय (Karwa Chauth 2021 Moonrise Time in Jaipur): शाम 08 बजकर 17 मिनट
करवा चौथ शुभ मुहूर्त 2021 (Karwa Chauth 2021 Shubh Muhurat)
करवा चौथ रविवार, अक्टूबर 24, 2021 को
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 24, 2021 को 03:01 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त – अक्टूबर 25, 2021 को 05:43 ए एम बजे

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button