ज्योतिष

इन देवताओं को रक्षाबंधन पर बांधें राखी, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार सावन पूर्णिमा 22 अगस्त को मनाया जाएगा। वैसे तो राखी का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस खास दिन पर कई लोग अपने पालतु जानवरों और पेड़ – पौधों को भी राखी बांधते हैं। लेकिन क्या आपकों मालूम है कि भगवानों को भी राखी बांधी जाती है। इस दिन विशेष रूप से कुछ देवताओं को राखी बांधन से आपकी समस्या दूर हो जाती हैं। मान्यता है कि इस खास दिन पर भगवान को राखी बांधने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं किस भगवान को राखी बांधना चाहिए.

श्री गणेश भगवान
गणेश जी प्रथम पूज्य भगवान है, राखी के दिन सबसे पहले गणेश जी को राखी बांधनी चाहिए। गणेश जी को लाल रंग प्रिय है, इसलिये मान्यता है कि गणेश जी को लाल रंग की राखी बांधने से जीवन के सभी कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं तथा ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है।

भगवान शंकर
राखी का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। सावन महीने का अंतिम दिन होने के कारण इस दिन भगवान शिव को राखी बांधने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

भगवान विष्णु
भगवान विष्णु का प्रिय रंग पीला है, विष्णु जी को पीले रंग की राखी बांधना विशेष रूप से फलदायी है। भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।

भगवान श्री कृष्ण
भगवान श्री कृष्ण को द्रोपदी ने राखी बांधी थी। इसके बदले उन्होंने द्रोपदी की लाज बचाई थी। भगवान श्री कृष्ण को राखी बांधने से वे सभी परिस्थितियों में रक्षा करते हैं।

श्री हनुमान जी
हनुमान जी को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे मंगल ग्रह शांत होतेहैं तथा बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button