फिल्म शेरशाह की ये जोड़ी अब हमेशा के लिए बंधने जा रही शादी के बंधन में, वैलेंटाइन के पहले एक-दूजे का थामेंगे हाथ
फिल्म शेरशाह की जोड़ी अब हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंधने जा रही है।इसे चाहे इत्तेफाक कहें या सोच-समझकर लिया हुआ फैसला मानें,लेकिन, बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल वैलेंटाइन वीक शुरू होने से ठीक एक दिन पहले अपने प्यार को सात जन्मों के बंधन में बांधने जा रहा है।

फिल्म शेरशाह की जोड़ी अब हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंधने जा रही है।इसे चाहे इत्तेफाक कहें या सोच-समझकर लिया हुआ फैसला मानें,लेकिन, बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल वैलेंटाइन वीक शुरू होने से ठीक एक दिन पहले अपने प्यार को सात जन्मों के बंधन में बांधने जा रहा है।करोड़ों दिलों पर अपनी क्यूटनेस का जादू चलाने वालीं कियारा आडवाणी और बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।जैसलमेर के आलीशान सूर्यगढ़ पैलेस में करीबी रिश्तेदारों और बेहद खास मेहमानों के बीच ये शादी होगी। 4 फरवरी यानि आज से इन दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं।बताया जा रहा है कि शादी के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, शाहिद कपूर, वरुण धवन जैसे बड़े सितारों को न्योता भेजा गया है। और उनके लिए पैलेस में 84 लग्जरी कमरे भी बुक किए गए हैं।सिद्धार्थ भी तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली पहुंच चुके हैं।और यहां से सीधे वेडिंग वेन्यू के लिए रवाना होंगे
कियारा भी तैयारियों में जुटीं
कियारा आडवाणी भी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं।एक्ट्रेस शादी के लिए जैसलमेर रवाना हो गईं।कियारा को उनकी परिवार के साथ कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।इस दौरान एक्ट्रेस सफेद संग के जंपसूट में नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने पिंक कलर का शॉल भी कैरी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, वीना नागदा, कियारा के हाथों में शादी की मेहंदी लगाएंगी।उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह राजस्थान के लिए रवाना हो रही हैं, जहां सिद्धार्थ और कियारा का वेडिंग वेन्यू है। वीना नागदा फेमस महेंदी आर्टिस्ट हैं। कियारा से पहले वह कई बॉलीवुड सेलेब्स के हाथों में मेहंदी लगा चुकी हैं।
सिद्धार्थ और कियारा की शादी का फैंस को इंतजार
सिद्धार्थ और कियारा के फैंस के लिए शादी का यह पल खास होने वाला है।क्योंकि वो काफी समय से इसका इंतजार कर रहे थे।जबसे इन दोनों की डेटिंग की खबरें आना शुरू हुई थीं।तबसे फैंस की यही तमन्ना थी कि दोनों जल्दी से एक-दूजे का हाथ थाम लें।खासकर शेरशाह में जिस तरह इस जोड़ी ने जादू चलाया, मानों दोनों मेड फॉर ईच अदर हों,मगर इन दोनों की दोस्ती की शुरुआत शेरशाह नहीं थी, बल्कि काफी पहले दोनों की किस्मत एक साथ जुड़ गई थी।फिल्मों में आपने देखा होगा कि एक पार्टी से शुरू हुई दोस्ती पहले प्यार और फिर शादी के अंजाम तक पहुंचती है।बस कुछ ऐसी ही है सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी है।अब ये दो हंसो का जोड़ा अपने फैंस की तम्मना पूरी करने जा रहा है।फैंस का कहना था कि सिड और कियार दोनों एक-दूजे के लिए बने हैं।उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी बहुत प्यारी लग रही थी और दर्शक उस पर खूब प्यार लुटा रहे थे।तबसे फैंस की यही तमन्ना रही कि ये दोनों जल्दी से शादी कर लें।अब दोनों जल्द ही दूल्हा-दुल्हन बनकर सात फेरे लेने वाले हैं।