ताज़ा ख़बर

देश में कोरोना: एक दिन में मिले 38,079 नए मरीज, 43,869 हुए ठीक

  • पांच राज्य बढ़ा रहे टेंशन, आज मिले संक्रमितों में 74% मामले इन्हीं राज्यों से

ताजा खबरें : नई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona) के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले कई दिनों से मिलते नए मरीजों के मिलने का आंकड़ा 45 हजार से नीचे बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते एक दिन में 38,079 नए मरीज (38,079 new patients) मिले हैं, वहीं 43,869 मरीजों ने महामारी को मात भी दी है और इसी दौरान 560 मरीजों की जान भी गई है।

देश में आज मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा मामले केरल (Kerala) से आए हैं। यहां 13,750 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र (Maharashtra) है। यहां पर भी 7,761 नए मरीज मिले हैं। आंध्र (Andhra) में 2,345, तमिलनाडु (Tamil Nadu) में 2,312 और ओडिशा (Odisha) में 2,070 केस सामने आए हैं। सरकार के लिए सबसे बड़ी परेशानी यही राज्य खड़ी कर रहे हैं। देश में आज मिले मरीजों में से 74% मामले इन्हीं राज्यों से आए हैं। जबकि केरल का अकेला हिस्सा 36.11% का है।





मौतों के मामले में महराष्ट्र नंबर एक पर
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 167 लोगों ने अपनी जान गंवाई। जबकि केरल में इसी दौरान 130 लोगों की महामारी से मौत हुई। हालांकि, भारत में रिकवरी रेट (recovery rate) बढ़कर 97.31% पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटे में 43,916 मरीज ठीक हुए. अब तक देश में 3.02 करोड़ मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी देश में 4,24,025 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस (active case) में 6,397 की कमी आई है।

पॉजिटिविटी रेट भी घट रहा
देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट (weekly positivity rate) लगातार 5% से कम है. मौजूदा वक्त में यह 2.10% है। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट (daily positivity rate) की बात करें तो यह लगातार 26वें दिन 3% से कम रहा। अभी पॉजिटिविटी रेट (positivity rate now) 1.91% है। देश में हर रोज 44.20 करोड़ तक टेस्ट किए जा रहे हैं देश में पिछले 24 घंटे में 42,12,557 लोगों को कोरोना की डोज दी गई। अब तक देश में 39,96,95,879 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button