मध्यप्रदेश

शिवराज का मास्टर स्ट्रोक: किसानों को एक साल में मिलेंगे 12 हजार, ट्रैक्टर वाली बहनें भी होंगी इस योजना की हकदार

किसान कल्याण महाकुंभ के आयोजन के दौरान शिवराज ने मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 में 11 लाख किसानों के खाते में 2123 करोड रुपए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 44.99 लाख किसानों के खाते में 2900 करोड़, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 70.61 लाख किसानों के खाते में ही 1400 करोड़ ट्रांसफर किए।

राजगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ के मोहनपुरा डैम मप्र सरकार द्वारा किसान कल्याण महाकुंभ आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में किसानों को करीब साढ़े 6 हजार करोड़ की बड़ी सौगात दी है। उन्होंने लाखों किसानों के खाते सिंगल क्लिक से यह राशि ट्रांसफर कर उन्हें लाभ दिलाया है। इस दौरान शिवराज ने चुनावी साल में एक और बड़ा चला है।

राजगढ़ में आयोजित किसान कल्याण महाकुंभ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार अब 6 हजार देगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को मिलाकर अब प्रदेश के किसानों को प्रतिवर्ष 12 हजार मिलेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार अपनी तरफ से अभी सीएम किसान सम्मान निधि के तौर पर चार हजार रुपये दे रही थी। अब इसमें दो हजार की दो बढ़ोतरी कर दी गई।

चार पहिया वाहन की श्रेणी में नहीं आता ट्रैक्टर
इसके अलावा शिवराज ने एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना में ऐसे परिवार भी लाभान्वित होंगे, जिनके पास ट्रैक्टर है। ट्रेक्टर को चार पहिया वाहन की श्रेणी में नहीं माना जाएगा। इन परिवार की बहनों को भी 1000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। बता दें कि योजना के प्रावधानों में पूर्व में तय किया गया था कि चार पहिया वाहन जिस परिवार के पास है, उस परिवार की महिला सदस्य को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र नहीं होगी। अब ट्रेक्टर रखने वाले परिवार को भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा।

45 लाख किसानों के खाते में डाले 2900 करोड़
किसान कल्याण महाकुंभ के आयोजन के दौरान शिवराज ने मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 में 11 लाख किसानों के खाते में 2123 करोड रुपए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 44.99 लाख किसानों के खाते में 2900 करोड़, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 70.61 लाख किसानों के खाते में ही 1400 करोड़ ट्रांसफर किए। इस प्रकार कुल 6423 करोड रुपए किसानों के खातों में भेजे गए। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज ने 8,500 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मोहनपुरा-कुंडालिया सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इसके माध्यम से दो लाख 85 हजार हैक्टेयर की अतिरिक्त सिंचाई क्षमता विकसित होगी।

भीड़ देखकर राजनाथ हुए अभिभूत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने कभी ये नही सोचा था कि मुझे यहां इस तरह का दृश्य देखने को मिलेगा। मैं आप सबका शीश झुकाकर अभिवादन करता हूं। उन्होंने कहा कि कोई कहता है कि किसान अन्नदाता है। कोई कहता है कि किसान जीवनदाता है। मैं कहता हूं कि किसान अन्नदाता भी है और जीवनदाता भी। वह इस देश का भाग्यविधाता भी है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में 70 सालों से राज करने वाली सरकारों ने वह काम नहीं किए, जो काफी कम समय में केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने किए हैं।

रक्षा मंत्री बोले- मप्र में भाजपा को इस बार पहले से अधिक सीटें मिलेंगी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- कांग्रेस ने वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। हमारी पार्टी ने जो भी वादे किए, एक-एक को पूरा करने का काम किया। नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत की राजनीति में विश्वास का संकट पैदा हुआ है। लेकिन मैं मानता हूं कि हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने इस संकट को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा को पहले से अधिक सीटें मिलेंगी।

भारत का भाग्य विधाता है किसान
राजनाथ ने कहा- यहां किसान खेतों में काम करता है, वहां किसान का बेटा देश की सीमाओं की रक्षा करता है। हमारा किसान अन्नदाता है, जीवनदाता है और भारत का भाग्य विधाता भी है। शिवराज सिंह, मैंने कभी कल्पना नहीं की थी..आपके द्वारा बहनों और भाइयों के लिए इतने बड़े काम किए जाएंगे। यह शायद ही दूसरे राज्य में देखने को मिलें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जो कहा, किया। वे केवल घोषणा नहीं करते बल्कि उन्हें अमल में भी लाते हैं। आपने यहां पर कांग्रेस की हुकूमत देखी है। हमारे शिवराज जी की हुकूमत आने पर कांग्रेस की क्या हकीकत है, आप देख ही रहे हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button