मनोरंजन

सलमान की फिल्म में इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री

मुंबई – भाईजान सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म कभी ईद कभी दिवाली लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में जानकारी मिली थी कि सलमान खान की इस फिल्म से उनके जीजा यानि कि आयुष शर्मा को टाटा कर दिया गया है। आयुष के साथ ही जहीर इकबाल को क्रिएटिव डिफरेंस के चलते फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाकर जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम को मेकर्स ने ऑनबोर्ड किया है। भाईजान की इस खास फिल्म को लेकर जानकारी मिली है कि इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस की जानी-मानी एक्ट्रेस की एंट्री भी हुई है। 

 मालविका शर्मा भी आएंगी नजर

बॉलीवुड से जुड़ी हर खबर पर नजर रखने वाली वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान की ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के लिए मेकर्स ने साउथ एक्ट्रेस मालविका शर्मा को लीड रोल के लिए फाइनल कर दिया है। मालविका शर्मा को सिद्धार्थ निगम के साथ पेयर किया गया है। वे जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म के साथ मालविका शर्मा बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। मालविका के पास इस बॉलीवुड प्रोजेक्ट के अलावा साउथ की कई बेहतरीन फिल्में हैं, जिनमें वो नजर आएंगी। 

2022 में ही रिलीज होगी

इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म में अब सलमान खान के अलावा जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश, पूजा हेगड़े और शहनाज गिल लीड रोल में नजर आने वाली है। सलमान खान की इस फिल्म से शहनाज भी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। 2022 में ही सलमान के जन्मदिन के 3 दिन बाद यानि 30 दिसंबर को रिलीज होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button