ज्योतिष

चैत्र मास में इन राशियों को मिलने जा रहा है शुभ लाभ, जानें उन राशियों के बारे में

आज से चैत्र मास प्रारंभ हो गया है। इस साल चैत्र माह में कई शुभ संयोग बन रहे है। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में शश योग बन रहा है।

ज्योतिष : आज से चैत्र मास प्रारंभ हो गया है। इस साल चैत्र माह में कई शुभ संयोग बन रहे है। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में शश योग बन रहा है। गुरु मीन में हंस योग, शुक्र भी मीन राशि में मालव्य योग बन रहा है। इसी प्रकार सूर्य और बुध ग्रह कुंभ राशि में बुधादित्य योग तथा गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं। इन सभी योगों के चलते चैत्र माह बहुत खास बन चुका है। इस प्रकार बनने वाले ये सभी राजयोग अपना प्रभाव दिखाएंगे। उनके अनुसार ये राजयोग इन 5 राशियों के लिए विशेष शुभदायी रहेंगे। जानिए इन 5 राशियों के बारे में।

इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा शनि, सूर्य और गुरु का गोचर

मेष राशि

चैत्र माह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों को सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। इस दौरान बड़े भाइयों से भी आपको सहयोग मिलेगा। जिसकी वजह से लाभ मिलने के योग बनेंगे। कोई पुरानी इच्छा भी जल्दी पूर्ण होगी। परिवार में कोई बड़ा शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न होगा।

कर्क राशि

आर्थिक मामलों को छोड़कर बाकी सभी मामलों में मिथुन राशि के लिए चैत्र का महीना शुभ रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से राहत मिलेगी। परिवार में भी सुख, शांति और बरकत रहेगी। किसी नए रिश्ते में बंध सकते हैं। यात्रा की भी शुरूआत होगी। पैसों को लेकर सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्चा करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए चैत्र का महीना बेहद लाभदायक साबित होने वाला है। रुठे हुए मित्र और रिश्तेदारों से फिर एक बार रिश्ता कायम होगा। पड़ौसियों से अच्छे संबंध बनेंगे। कहीं पर फंसा हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है। नए वस्त्रों की खरीद भी होगी।

वृश्चिक राशि

नया माह वृश्चिक राशि के जातकों को विदेश यात्रा करवा सकता है। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। यदि आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट पेंडिंग है तो उस सिलसिले में भी जल्दी कोई खुशखबरी मिल सकती है। राजयोग के चलते कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है।

मीन राशि

चैत्र के महीने में बनने वाले राजयोग से आपको फायदा मिलेगा। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाने के संयोग बन रहे हैं। गृहस्थ जीवन भी आनंद और प्रेम भरा रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। धर्म-कर्म में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button