ज्योतिष

शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से इन तीन राशियों को होगा नुकसान

ग्रहों का राशि परिवर्तन करना सभी राशि के जातकों के लिए कुछ न कुछ असर जरूर छोड़ता है। ऐसे में इस समय शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करने जा रहे है।

ज्योतिष : ग्रहों का राशि परिवर्तन करना सभी राशि के जातकों के लिए कुछ न कुछ असर जरूर छोड़ता है। ऐसे में इस समय शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करने जा रहे है। जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी है। जिन पर शुक्र के राशि परिवर्तन का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। सुखों के प्रदाता कहे जाने वाले शुक्र ग्रह 30 मई को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे है। इसकी वजह से बहुत महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे। ग्रहों की स्थिति के अनुसार शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी साबित होने वाला है। इन्हें धन लाभ और करियर में सफलता हासिल होने के योग बनेंगे, लेकिन तीन राशियां ऐसी भी जिन पर इसका उल्टा प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते है उन तीनों राशियों के बारे में।

तुला राशि

कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। ऐसे में तुला राशि के जातकों को इस बात का ध्यान रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है कि कार्यस्थल पर राजनीति करने से खुद को बचाना होगा। इसके अलावा व्यापारी वर्ग को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की भी आवश्यकता है। इसके अलावा 30 मई के बाद आपको अपना बैंक बैलेंस मेंटेन रखने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। वहीं खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता होगी।

धनु राशि

शुक्र के कर्क राशि में विराजमान रहने तक किसी भी चीज में पैसा निवेश करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस समय आपका पैसा डूबने का संदेह है। ऐसे में कहीं भी निवेश करने से आपको बचना होगा।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य का आपको बहुत ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये गोचर ठीक नहीं है। ऐसे में परिवार के सदस्यों का भी विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। इस समय खर्चों में बढ़ोतरी के आसार दिख रहे है। ऐसे में आपको अपव्यय से बचना होगा। साथ ही किसी से विवाद की स्थिति में न पड़े। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button