ज्योतिष

अमीर बनने के संकेत देते हैं ये खास सपने,स्वप्न शास्त्र में हैं उल्लेख

अक्सर ऐसा होता है कि रात में सोते समय हम कुछ अपने सपनों में कुछ ऐसा देखते है जिसे देखकर कभी मन खुश भी हो जाता है तो कभी मन घबरा भी जाता है और नींद टूटने के बाद कुछ सोचने को मजबूर भी करता है । कभी कभार हम ऐसे सपने भी देखते हैं जो यह महसूस कराते हैं कि जीवन में कुछ अच्छा या शुभ (Good News) होने वाला है, लेकिन क्या आपको पता है कि हर अच्छे-बुरे सपने के पीछे एक संकेत छिपा होता है। हर एक अच्छा सपना आपको शुभ फल और बुरे सपने से बुरा फल मिले यह जरूरी नहीं होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ शुभ सपने ऐसे होते हैं जिसको देखने पर भविष्य में अमीर बनने के संकेत होते हैं। कुछ सपने आकस्मिक धन प्राप्ति का संकेत देते हैं. तो आइए जानते हैं कि रात में देखे गए कैसे सपने धन प्राप्ति की ओर इशारा करता है।

सपने में पैसा मिलना –
सपने में पैसा मिलना भी एक शुभ स्वप्न है. यदि आप सपने में कहीं से भी बहुत सारा पैसा मिला है। तो इस स्थिति में समझ लीजिए आपकी किस्मत चमकने वाली है। ऐसा सपना अचानक धन लाभ की ओर इशारा दी है। अतः सपने में पैसा देखना साक्षात् लक्ष्मी के आने की सूचना देता है।

सांप का बिल
सपने में अगर आप सांप (snake in dream) को बिल के अंदर या बिल से निकलते हुए देखते हैं तो यह जीवन में कुछ अच्छाअ और शुभ होने का संकेत माना जाता है। यह संकेत देता है कि भविष्य में आपको आकस्मिक धन (Money Gain) की प्राप्ति होने वाली है।

सोना देखना
आप सपने में सोना (Gold In Dream) देखते हैं तो यह घर में मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। इससे आपको जल्द ही धन और सोने की प्राप्ति हो सकती है।

मधुमक्खी का छत्ता
मधुमक्खी (Honey Bee Nest In Dream) का छत्ते का सपना देखना भी शुभ माना जाता है। मधुमक्खी का छत्ता धन प्राप्ति का संकेत है और इससे आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।

चूहा
चूहे (Mouse In Dream) विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की सवारी है और सपने में चूहे को देखना शुभ संकेत माना जाता है। चूहे को देखना घर में धन के आगमन को दर्शाता है। इसलिए यह भी कहा जाता है कि घर में कभी भी चूहा नहीं मारना चाहिए।

देवी देवता का दर्शन
स्वप्न में देवी देवताओं (God Goddess In Dream) के दर्शन यह दर्शाता है कि साक्षात मां लक्ष्मी घर में पधारने वाली हैं और आपको धन दौलत के साथ सफलता भी प्राप्त होने वाली है।

जलता हुआ दीपक
अगर आप सपने में जलता हुआ दीप (Deep In Dream) देखते हैं तो यह भी धन प्राप्ति और सफलता का संकेत हो सकता है।

अंगूठी देखना
अगर आप सपने में खुद को अंगूठी (Ring In Dream) पहने देखते हैं तो यह भविष्य में होने वाले शुभ लाभ को दर्शाता है। यदि आप सपने में खुद को सफेद या लाल मोती वाली अंगूठी पहने हुए देखते हैं तो इससे आपको विशेष फल मिलने की संभावना को बताता है।

नाचता हुआ मोर देखना
अगर आपको सपने में नाचता हुआ मोर दिखे तो धन का कारक माना जाता है। समझ जाये आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यह सपना शुभ संकेत की ओर इशारा करता है।

स्वयं को उड़ता हुआ देखना
सपने में स्वयं को उड़ता हुआ देखना शुभ माना जाता है। यह सपना करीयर क्षेत्र में उन्नति को दर्शाता है. सपने में ऊंची उड़ान का मतलब है कि आप दृढ़ हैं और इस समय आपकी इच्छा-शक्ति मजबूत है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और आप होने जीवन में सफलता को छू पाने में सक्षम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button