ज्योतिष

जून में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन,जानें क्या होगा इसका असर

ज्योतिष में राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। । जून माह (Month of june) में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। 2 जून को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, तो यह ग्रह गोचर (Planetary transit) के परिणाम है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों (Zodiac signs) पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। एक जून 2021 को सुबह 8:31 को सूर्य वृषभ राशि (Taurus) में प्रवेश करेंगे। वहां पर पहले से ही राहु (Rahu) विराजमान है। सूर्य और राहु जब एक ग्रह में आ जाते हैं, उसको ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहण योग कहां जाता है। यह ग्रहण योग सभी राशियों और हमारे जीवन के ऊपर अलग-अलग तरह से परिणाम निश्चित रूप से देंगे,मंगल के कर्क राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है कुछ परिस्थितियों में हमारे जीवन में बहुत सारा सुधार आएगा।

मंगल का कर्क राशि में गोचर (Mars transit in Cancer)
ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह (Mars) 2 जून 2021 को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल 20 जुलाई 2021 तक विराजमान रहेंगे। कर्क चंद्रमा की राशि है और यह मंगल देव की नीच राशि मानी जाती है। जबकि मकर राशि में ये उच्च के माने जाते हैं। अपनी नीच राशि में ग्रह कमजोर हो जाते हैं। जन्म कुंडली में मंगल ग्रह के द्वारा रुचक योग का निर्माण होता है जिसके प्रभाव से जातक जीवन में कई क्षेत्रों में सफलता मिलती है।

बुध का वृषभ राशि में गोचर (Mercury transit in Taurus)
बुद्धि और वाणी के प्रतीक बुध देव 3 जून 2021 को अपने मित्र शुक्र की राशि वृष में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध ग्रह 7 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ राशि में राहु पहले से ही विराजमान हैं। इस प्रकार बुध के भी प्रवेश कर जाने से राहु के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी जिसके परिणामस्वरूप जन्मकुंडली में राहु जनित दोष कुछ दिनों के लिए शांत हो जाएंगे। बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। ये मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं।

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर (Sun transits in Gemini)
ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून 2021 को वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्यदेव 16 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे। इसके बाद सूर्य अपनी नीच की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह सिंह राशि के स्वामी है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य एक प्रधान ग्रह है। यह राजा, नेतृत्वकर्ता, उच्च पद, सरकारी जॉब आदि का कारक माना जाता है। सूर्य सिंह राशि का स्वामी है। मेष राशि में यह उच्च का और तुला राशि में नीच का होता है।

शुक्र का कर्क राशि में गोचर (Transit of Venus in Cancer)
भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 22 जून 2021 को मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में 17 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे। कर्क चंद्र ग्रह की राशि है और शुक्र चंद्र ग्रह को अपना शत्रु मानता हैं इसलिए कर्क राशि में शुक्र का फल बहुत ज्यादा शुभ नहीं होगा। शुक्र के इस गोचर का सभी राशियों शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button