इंदौर में दर्दनाक हादसा: ट्रायल ट्रेन की चपेट में आई दो छात्राओं की मौके पर मौत, कोचिंग से लौट रही थीघर
इंदौर। आर्थिक राजधानी इंदौर में ट्रेन ट्रायल के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया है। यहांपर ट्रायल ट्रेन की चपेट में आने दो छात्राओं की मौत हो गई है। वहीं उनकी एक सहेली की जान बच गई है। मृतक युवती 10वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छात्राओं के साथ जब यह हादसा हुआ तो वह कोचिंग से घर लौट रही थीं। यह पूरा मामला सेटेलाइट जंक्शन कॉलोनी का है।
सैटेलाइट जंक्शन टाउनशिप के समीप जिस ट्रेक पर यह घटना हुई, वहां पहली बार ट्रेन ट्रेक का ट्रायल लेने निकली थी। इस दौरान राधिका, साधना और बबली कोचिंग क्लासेस से अपने घर लौट रही थी। यह तीनों ट्रेक पर चल रही थी। इसी दौरान ट्रायल ट्रेन ट्रेक पर दौड़ पड़ी। इंजन की टक्कर से बबली राधिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साधना अपनी जान बचाने में सफल हो गई। बताया जा रहा है कि साधना आगे-आगे चल रही थी। जब तक ट्रेन पहुंची तो वह ट्रेक को पार कर चुकी थी।
छात्राओं को नहीं थी ट्रायल रन की जानकारी
मिली जानकारी के मुताबिक छात्राओं को ट्रेक पर ट्रायल रन की जानकारी नहीं थी। इस कारण यह हादसा हो गया। इंजन की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बरलाई-लक्ष्मीबाई रेलखंड के बीच दोहरीकरण का काम बीते दस दिनों से जारी था। गुरुवार को अफसरों ने दौरा किया और ट्रेक के ट्रायल रन के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसकी जानकारी लोगों को नहीं दी गई और यह हादसा हो गया।
सिलावट ने घटना पर जताया शोक
क्षेत्रीय विधायक व मंत्री तुलसी सिलावट ने इस घटना पर शोक जताया है और घटना की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को दी। मंत्री ने रतलाम मंडल के डीआरएम को जांच के आदेश दिए है। बरलाई-लक्ष्मीबाई रेलखंड के बीच दोहरीकरण का काम बीते दस दिनों से जारी था। गुरुवार को अफसरों ने दौरा किया और ट्रेक के ट्रायल रन के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसकी जानकारी लोगों को नहीं दी गई और यह हादसा हो गया।