हेल्थ

सुबह जल्दी उठने से होंगे ये फायदे,आप रहेंगे हेल्दी और लाइफ बनेगी हैप्‍पी

हम सभी लोग बचपन से सुनते आ रहे हैं कि’सुबह जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ, धनी और बुद्धिमान बनाता है। लेकिन ज्यादातर लोग अपनी बिजी लाइफस्टाइल (Lifestyle) के चलते इसे फॉलो नहीं करते हैं। हम सभी अस्वस्थ जीवन शैली से परेशान हैं। सुबह जल्दी उठना किसी को पसंद नहीं होता है। लेकिन सुबह जल्‍दी उठने (Get up early in the morning) के भी कई फायदे होते हैं। ऐसे में आपको जल्‍दी उठने के फायदों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। जल्दी उठने से आप पूरा दिन चुस्त-दुरूस्त (Fit) रहते हैं। एक स्टडी से पता चला है की सुबह जल्दी उठने वाले लोगों की बुद्धि देर से उठाने वाले लोगों से तेज होती है। सुबह उठने से और थोड़े व्यायाम करने से आप शारीरिक और मानसिक (physical and mental) रूप से फिट रहते है साथ ही आप अपने सभी कामों को समय पर कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि अमीर और बुद्धिमान होने के अलावा जल्दी उठने के और भी ढेरों फायदे क्या हैं।

जल्दी उठने से पेट का स्वास्थ्य सही रहता है
अध्ययनों से पता चलता है कि एक जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उनके पेट का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है और पाचन तंत्र (Digestive System) भी मजबूत होता है। सुबह जल्दी उठना और एक सॉलिड डाइट (Solid diet) रूटीन का पालन करना, दिन भर में पर्याप्त शारीरिक गतिविधि करना इन सबसे आपके सिस्टम को ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है और आपका शरीर कुशलतापूर्वक पोषक तत्वों को अवशोषित करता है। सुबह जल्दी उठने से हमारा पाचन तंत्र अधिक कुशलता से काम करता है जो आंत से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से काफी हद तक छुटकारा दिलाता है।

सुबह का नाश्‍ता नहीं छूटता
सुबह जल्दी उठने से आपको हेल्‍दी नाश्ता (Healthy breakfast) बनाने का समय मिल जाता है। ऐसे में आप जल्दी उठने वालों के पास पर्याप्‍त समय होता है कि वे अपने परिवार के लिए आसानी से स्वस्थ नाश्ता तैयार कर सकते हैं। नाश्ता एक महत्वपूर्ण भोजन है, जो आपको दिन की शुरुआत करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं देर में उठने की वजह से कई बार हम सुबह का नाश्‍ता छोड़ देते हैं. ऐसे में दिन में जब भूख लगती है तो आप चीनी या वसा युक्‍त कुछ भी खाकर भूख शांत करते हैं। यह सेहत के लिए खतरनाक है।

सकारात्मकता का संचार
जल्दी उठना आपके अंदर सकारात्मकता (Positivity) का संचार करता है। एक शोध ने सुझाव दिया है कि जो लोग जल्दी उठते हैं, वे न केवल थोड़े समय के लिए, बल्कि जीवन भर ज्‍यादा खुश रहते हैं।

तनावमुक्त रहते हैं
जल्दी उठने से आपको अपने दिन की योजना बनाने की फुर्सत मिलती है। ऐसे में आगे की योजना पहले से बनाने से आपको काम पूरा करने की हड़बड़ी नहीं होती और इससे आप स्‍ट्रेस फ्री रहते हैं। इसके अलावा जब आप जल्दी उठते हैं, तो आपके पास इतना समय होता है कि आप इस समय का उपयोग खुद को तनावमुक्‍त (stress free) करने के लिए कर सकते हैं। इससे आप शांत मन से काम की शुरुआत करने में मदद मिलती है।

रात में आती है अच्छी नींद
जल्दी उठने वाले जल्दी सो जाते हैं। इसके लिए आप रात में जल्‍दी सोते हैं। वहीं जल्‍दी उठने की आदत से आपको रात में अच्‍छी नींद आती है, वहीं आपकी सेहत भी बेहतर रहती है।

 

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button