हेल्थ

हर सुबह 1 सेब खाने के ये है फायदे ,सेब दूर करे कई बीमारियां

आपने भी कहावत सुनी होगी हर रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता है।  बचपन से ही हम सभी ये बात सुनते आ रहे हैं । ये वाकई सच है कि हर रोज एक सेब खाने से कई तरह की बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है। यानी हर दिन एक सेब खाने से आप तमाम बीमारियों से दूर रहते हैं. विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर सेब का सेवन आपको सेहतमंद बनाने के साथ ही आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है. सेब के सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. आगे हम आपको बताएंगे सेब का सेवन शरीर के लिए किस तरह लाभकारी रहता है.सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। कई शोधों में इन बातों का दावा किया गया है। सेब हार्ट की बीमारी से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी में लाभकारी होता है।हम आपको बताएंगे सेब का सेवन शरीर के लिए किस तरह लाभकारी रहता है।

सेब क्या है? (What is Apple ?)
सेब लाल या हरे रंग का फल है, जो विटामिन से भरपूर होता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘मेलस डोमेस्टिका’ (Melus domestica) कहते हैं। सेब का पेड़ लगभग 3 से 7 मीटर तक ऊंचा होता है। इसकी छाल भूरे रंग की होती है। इसके फूल गुलाबी से सफेद रंग या खून के रंग के होते हैं। इसके फल मांसल और लगभग गोलाकार होते हैं। कच्ची अवस्था में सेब हरे रंग का, तथा स्वाद में खट्टा होता है। पक जाने पर लाल रंग का और मीठा होता है। सेब के बीज छोटा, काले रंग का तथा चमकीला होता है।

एनिमिया को दूर करता है
एनिमिया में व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है और शरीर में खून नहीं बन पाता है। सेब में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सेब का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होती है और खून की मात्रा भी बढ़ती है।

खूबसूरती बढ़ाए
सेब का सेवन करने से आपके चेहरे पर होने वाले काले और सफेद धब्बे कम हो जाते हैं। जिससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही इसका प्रतिदिन सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद अनावश्यक चर्बी धीरे-धीरे कम हो जाती है, जिससे आप आकर्षक लगने लगते हैं।

मधुमेह को नियंत्रित करें
सेब का सेवन शरीर में टाइप-2 मधुमेह के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर में ग्लोकूज की कमी को पूरा करते हैं। शरीर में प्रचुर मात्रा में ग्लोकूज रहने पर आपको इन्सुलिन लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

मोटापा कम करें
मोटे व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, बीपी आदि शुरू होती हैं। सेब में पाया जाने वाला फाइबर मोटापे को कम करने में सहायक होता है, जिससे व्यक्ति खतरनाक रोगों की चपेट में कम आता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व शरीर को मजबूती देते हैं।

कब्ज में दे राहत
यदि आप कब्ज या गैस की समस्या से पीड़ित हैं तो सेब का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सेब में पाया जाने वाला फाइबर पेट की कब्ज को धीरे-धीरे कम करता है। सेब का मुरब्बा भी कब्ज रोगियों के लिए लाभकारी है। कब्ज होने पर शरीर में कई रोग होने का खतरा बना रहता है।

दांतों को स्वस्थ रखें
सेब में फाइबर होता है जिससे आपके दांत स्वस्थ रहते हैं। सेब का सेवन बैक्टीरिया और वायरस को दूर भगता है। साथ ही सेब से आपके मुंह में थूक की मात्रा बढ़ जाती है। सेब का सेवन करने से आपके दांत पायरिया रहित रहते हैं।

हार्ट के रोगों को दूर करने मे मददगार
सेब ह्रदय के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. सेब में नियासिन और फाइबर, पाए जाते हैं जिससे कोलेस्‍ट्रोल का लेवल कंट्रोल में रहता है। यह ब्लड में शुगर की मात्रा को भी कंट्रोल करता है। सेब का सेवन करने से दिल का दौरा, स्‍ट्रोक, हार्ट को खून पहुंचाने वाली धमनियों का सिकुड़ना, मांसपेशियों की एंठन जैसी कई घातक समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

लिवर को साफ करता है
सेब के अंदर कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो लिवर की गंदगी को साफ करते हैं। रोजाना सेब का सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहती है। इसके अलावा पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती है।

‌‌‌‌‌‌किडनी स्टोन की संभावना कम करना
किडनी स्टोन की संभावना को कम करता है सेब में मौजूद पोषक तत्व न केवल किडनी स्टोन को ठीक करते हैं बल्कि नए किडनी स्टोन बनने से रोकते हैं। एप्‍पल साइडर वेनिगर पीने से कुछ ही दिनों में गुर्दे की पथरी अपने आप पेशाब के द्वारा घुल कर निकल जाती है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना
सेब एंटी-बैक्टीरियल इम्यूनिटी को बढ़ाकर, निमोनिया जैसी बीमारी से बचाता है। सेब में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button