ज्योतिष

2022 में बजेगी खूब शहनाई, जानें जनवरी से लेकर दिसंबर तक के सभी शुभ मुहूर्त

नए साल 2022 में जमकर शहनाई बजने वाली है। पंचांगों के अनुसार नए साल में रात के लग्न मुहूर्तों से दिन के लग्न मुहूर्त ज्यादा हैं। दरअसल, इस साल काफी सारे मुहूर्त बन रहे हैं इस साल कुल 72 दिन शुभ मुहूर्त हैं। मुहूर्त जनवरी से लेकर दिसंबर तक ही मिलेंगे, साल 2022 में तीन महीने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में चातुर्मास के कारण शादियों के कोई शुभ मुहूर्त नहीं होंगे। इन महीनों को छोड़ दें तो फिर 2022 में लगभग पूरे साल शादियों के जमकर शुभ मुहूर्त हैं।अब जानिए जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक विवाह के लिए कब-कब शुभ मुहूर्त हैं।

2022 के शुभ विवाह मुहूर्त (Wedding Muhurat 2022)

1. जनवरी 2022:
नए साल 2022 में शादी के दिन 5 शुभ दिन के मुहूर्त हैं। अगर कोई व्यक्ति जनवरी में शादी करने की प्लानिंग कर रहा है तो 15, 20, 23, 27 और 29 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। आप अपनी कुंडली के अनुसार कोई भी तारीख निकाल सकते हैं।

2. फरवरी 2022
फरवरी में भी 4 दिन के शुभ मुहूर्त हैं. 5, 11, 18 और 19 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

3. मार्च 2022
वैसे मार्च में विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ ज्योतिषि 4 मार्च को विवाह के लिए शुभ दिन बता रहे हैं। कोई भी तारीख फाइनल करने से पहले अपने ज्योतिषियों को एक बार कुंडली अवश्य दिखा लें।

4. अप्रैल 2022
17, 19, 21, 22, 23 और 28 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

5. मई 2022
02, 03 (अक्षय तृतीया), 09, 10, 11, 12,13, 16, 18, 19, 20, 25, 26 और 31 तारीख मई में 14 दिन विवाह के लिए शुभ हैं। आप इनमें से कोई भी तारीख ज्योतिषियों की सलाह से निकलवा सकते हैं।

6. जून 2022
जून माह में हालांकि बहुत से लोग गर्मी में शादी से बचते हैं। लेकिन इस माह में 06, 07, 08, 09, 10, 11, 13, 17, 21 और 22 तारीख विवाह के लिए शुभ हैं।

7. जुलाई 2022
03, 05 और 08 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।

8. अगस्त 2022
अगस्त में चतुर्मास शुरू होने के कारण इन माह में शादी के शुभ मुहूर्त नहीं होते।

9. नवम्बर 2022
नवंबर के आखिर में जाकर शादी के लिए मुहूर्त खुलेंगे। 25, 26, 28 और 29 तारीख विवाह के लिए शुभ हैं।

10. दिसंबर 2022
दिसंबर में भी ज्यादा दिन के मुहूर्त नहीं है। दिसंबर की 02, 04, 07, 08, 09 और 14 तारीख को विवाह के लिए शुभ बताया जा रहा है।

इन 3 महीनों में नहीं है शादी के शुभ मुहूर्त
नए साल 2022 में तीन महीने अगस्‍त, सितंबर और अक्‍टूबर में चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा। बता दें कि, चातुर्मास में सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं, ऐसे में इन दिनों में शुभ और मंगल कार्य बंद रहते हैं। इनमें विवाह भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button