ताज़ा ख़बरसियासी तर्जुमा

मोदी कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल! उम्रदराज मंत्री होंगे बाहर, संगठन में भी बदलाव के संकेत

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदलने के बाद अब मोदी मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। मोदी मंत्रिमंडल में आखिरी फेरबदल 10 से पहले हो सकता है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदलने के बाद अब मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। मोदी मंत्रिमंडल में आखिरी फेरबदल 10 जून से पहले हो सकता है। जिसकी तैयारियां शुरु हो गई हैं। इसी साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल होना कई मायनों में अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक कुछ अपवादों को छोड़कर उम्रदराज और कैडर के बाहर के मंत्रियों को पदमुक्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा संगठन में भी बदलाव की चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि संगठन में 10 जून से पहले या 10 जून के बाद बदलाव हो सकता है। मतलब साफ है कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले सरकार और संगठन में अगर बदलाव होता है। तो इससे मोदी सरकार कई समीकरण साधने का काम करेगी।

उम्रदराज मंत्री होंगे बाहर

कर्नाटक की हार के बाद भाजपा आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड़ पर है। कहीं कर्नाटक जैसी स्थिति न बन जाए। इसलिए मंत्रिमंडल और संगठन में बदलाव कर भाजपा अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है। चुनाव में ज्यादा समय बचा नहीं है। ऐसे में जल्द से जल्द परिवर्तन की तैयारी है। मौजूदा मंत्रिमंडल में कुछ अपवादों को छोड़कर उम्रदराज मंत्रियों और कैडर के बाहर के लोगों की जगह युवा और मूल कैडर के कार्यकर्ताओं को जगह मिल सकती है। पांचों चुनावी राज्यों से भी मंत्रियों के कोटे में इजाफा होने की उम्मीद है। सहयोगी दलों के लोगों को भी स्थान मिलने की उम्मीद है। जिससे साफ है कि भाजपा इन पांच राज्यों में कर्नाटक जैसा जोखिम बिल्कुल भी नहीं लेना चाहती है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें