हेल्थ

ठंडे-ठंडे पानी से नहाने के है कई फायदे,जानकर हैरान हो जाएँगे

वजन कम करना एक लंबी और थका देने वाली प्रक्रिया है।  वजन कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कुछ डाइटिंग का सहारा लेते हैं तो कुछ घंटों दौड़ते हैं। कुछ योग का करते हैं। पर क्या आप जानते हैं बिना दौड़े-भागे और बिना डाइटिंग किए भी आप वजन कम कर सकते हैं हाल में एक स्‍टडी के मुताबिक, ठंडे पानी से नहाने से वजन कम होता है इसके साथ ही अगर आप अपनी इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करना चाहते हैं तो रोजाना ठंडे पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ठंडे पानी से नहाने से स्ट्रेस कम होता है और अगर आप सिरदर्द और थकान जैसी समस्‍या से जूझ रहे हैं तो भी आपको बहुत राहत मिलती है।

शरीर में होते है दो तरह के फैट
हमारे शरीर में दो तरह के फैट होते हैं, पहला वाइट फैट जो हमारे शरीर के लिए बुरा होता है और दूसरा है ब्राउन फैट जो हमारे लिए अच्छा होता है। वाइट फैट वह फैट है जिसे हम अपने भोजन में खाते हैं, और यह फैट हमारी कमर, पीठ के निचले हिस्से और गर्दन में जमा होने लगता है। और जिससे छुटकारा पाने के लिए हमे संघर्ष करना पड़ता है। वही ब्राउन फैट हमारे लिए अच्छा होता है और इसका काम है हमारे शरीर को गर्म रखना। अब अच्छी खबर जब हम बहुत ज्यादा ठंडे पानी से नहाते हैं तो कैलोरी बर्न होने लगती है हमे गर्म रखने के लिए इससे हम अपना वेट जल्दी काम कर लेते हैं।

गहरी सांस से घटती है कार्बन डाई ऑक्साइड
कोल्ड शावर आपकी बॉडी को जगाता है साथ ही आपकी अलर्टनेस भी बढ़ती है। ठंड की वजह से आप गहरी सांसे लेते हैं जिससे शरीर में CO2 का लेवल घटता है। आप कंसंट्रेट भी बेहतर करते हैं। कोल्ड शावर आपको पूरे दिन फोकस्ड रखता है साथ ही आपका इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है।

फैट सेल्स बर्न होकर पैदा करती हैं हीट
कुछ फैट सेल्स जैसे ब्राउन फैट, बॉडी में फैट पर्न करके हीट पैदा करती हैं। वे ऐसा तब करती हैं जब आपके शरीर को ठंड महसूर होती है। सोचिए शावर आपका फैट भी बर्न कर सकता है। मुश्किल परिस्थितियों में शरीर की क्षमताओं का फायदा लेने के लिए वाटर थेरपी का इस्तेमाल सदियों से हो रहा है। इस वजह से हमारा शरीर स्ट्रेस से अच्छी तरह मुकाबला कर सकता है।

मुंहासों से छुटकारा
अगर आप मुंहासों से परेशान हैं तो ठंडे पानी से नहाइए. गर्म पानी आपकी त्वचा रूखी और बेजान कर देता है जिससे त्वचा में गंदगी जमा होने लगती है। ठंडा पानी आपकी त्वचा को चमकदार बनता है। यही नहीं ठंडे पानी से सर धोने बालों में जमा गंदगी साफ होती है और बाल भी आकर्षक लगने लगते हैं।

ठंडे पानी से नहाने के अन्य फायदे

1. ठंडे पानी से नहाने पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। जिससे चर्बी गलती है। इसके साथ ही ठंडे पानी से नहाने से इम्यून सिस्टभी बेहतर होता है।

2. ठंडे पानी से नहाने से तनाव भी कम होता है।

3. अगर आपको डिप्रेशन की शिकायत है तो भी ठंडे पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

4. ठंडे पानी से नहाने से दिमाग तेज होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button