इंदौरखंडवा

दो साल तक थे लिव इन में: युवक छोड़कर भागा तो महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, ढूंढ़ने निकली पुलिस

महिला ने शादी डॉट कॉम एप पर महाराष्ट्र के युवक से दोस्ती की थी, जिसके बाद युवक ने महाराष्ट्र से खंडवा आकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद शहर में ही किराये से मकान लिया और दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

खंडवा। खंडवा में एक 35 वर्षीय महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में धोखा हुआ है। खास बात यह है कि महिला ने युवक के साथ दो साल तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद घोखा देने का आरोप गलाया है। इतना ही नहीं, महिला ने युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली तलाकशुदा नर्स है। युवक महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने शादी डॉट कॉम एप पर महाराष्ट्र के युवक से दोस्ती की थी, जिसके बाद युवक ने महाराष्ट्र से खंडवा आकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद शहर में ही किराये से मकान लिया और दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। दो साल की रिलेशनशिप में रहने के बाद अब युवक ने महिला नर्स से विवाद कर महाराष्ट्र भाग गया। महिला ने बातचीत की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद आने लगा है। दोनों इंदौर रोड़ खंडवा की एक कालोनी में रहते थे।

पुलिस ने इन धाराओं के तहत दर्ज किया केस
थाना पदमनगर की ओर से बताया गया कि महिला की शिकायत पर योगेश पाटील निवासी बुरंछड़ जिला धुले महाराष्ट्र के खिलाफ आइपीसी की धारा 376(2) (एन), 493 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस योगेश के पते पर उसकी तलाश में जा रही है। करीब दो साल तक दोनों साथ लिवइन रिलेशनशिप रहे। दोनों के बीच तय हुआ था कि कुछ समय बाद शादी कर लेंगे। महिला ने बताया कि दोनों एक दूसरे को समझ ही रहे थे कि इनके बीच अनबन शुरू हो गई।

शादी करने को लेकर होता था झगड़ा
महिला ने आगे बताया कि मैं जब भी शादी करने की बात कहती, योगेश हर बार कोई बहाना कर टाल देता था। जब नर्स शादी करने को कहा तो बात और बिगड़ गई। दोनों में लगातार झगड़ा होने लगा फिर एक दिन योगेश घर छोड़कर महाराष्ट्र लौट गया। कई महीनों तक नहीं लौटा, न ही कोई संपर्क किया। उसका फोन भी बंद है। आखिर में वह पुलिस से मदद मांगने पहुंची है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button