खाना खजाना

मुग़लई अंडा पराठा का जायका आपका मूड बना देगा

आपने कई तरह के पराठे खाए होंगे,आलू पराठे ,गोभी के या फिर मूली के इस बार अगर कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो मुग़लई अंडा पराठा बना कर देखें। इसका स्‍वाद बच्चे हो या बड़े सभी को अच्‍छा लगता है और सभी शौक से खाना पसंद करते हैं।। वहीं इसे  बनाना भी बेहद आसान है और कम समय में ही तैयार हो जाता है। अंडा पसंद करने वाले लोगों के लिए तो अंडा पराठा एक अच्‍छा विकल्‍प है। आइए जानें इसे बनाने का तरीका-

मुग़लई अंडा पराठा बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Mughlai Egg Paratha)
500 ग्राम आटा
3 अंडे
3 हरी मिर्च
1 चम्‍मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
1 बड़ा चम्‍मच तेल
1 छोटी प्‍याज बारीक कटी हुई
नमक स्‍वादानुसार

मुग़लई अंडा पराठा बनाने की विधि (How to make Mughlai Egg Paratha)
अंडे का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में आटा निकाल लें और इसमें नमक और तेल डाल कर इसे अच्छी तरह मिला लें और इसे गूंथ लें। इसके बाद एक अलग बर्तन में अंडों (Eggs) को निकाल लें और इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च और प्‍याज डाल कर इसे अच्छी तरह फेंट लें। अब मध्‍यम आंच पर तवा को रखें और इसे गरम होने दें। इसके बाद आटे की लोई बना कर तैयार कर लें। फिर इनको बेल लें। अब गरम तवे पर रोटी को डालें और इस पर हल्‍का सा तेल लगा कर इसे दोनों ओर से अच्‍छी तरह सेंक लें। इसके बाद रोटी के किनारों को एक ओर से हल्‍का सा काट कर इसमें अंडे का तैयार मिश्रण भर दें। फिर इसे हल्‍के हाथ से दबाते हुए हल्‍के हल्‍के सेकते रहें। इसे दोनों ओर से अच्‍छी तरह सिकने के बाद तवे से उतार लें। आपका स्‍वादिष्‍ट अंडा पराठा तैयार हो गया है। आप इसे अचार या रायता के साथ सर्व कर सकते हैं। गर्मा-गर्म पराठा सबको बेहद पसंद आएगा।

 

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें