भोपाल

समाज की संघर्षशील महिलाओं द्वारा किये गए संघर्ष की कहानी, वोटरों को साधने के लिए महिला कांग्रेस की प्रतियोगिता

भोपाल – अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने संघर्ष और परिश्रम की कहानी को साझा करें… खुद की जुबानी पर आधारित “विडियों प्रतियोगिता” म.प्र. कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चन्द्र प्रभास शेखर द्वारा म.प्र. में प्रारंभ किया गया ! प्रतियोगिता को दो भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें वर्ग-अ 18 वर्ष से कम आयु और वर्ग-ब 18 वर्ष से अधिक आयु को शामिल किया गया है।

संघर्ष करने वाली महिलाओं की कहानी

इस प्रतियोगिता का उदेश्य समाज की संघर्षशील महिलाओं द्वारा किये गए संघर्ष को समाज के समक्ष दर्शाते हुये स्थान देना है ताकि उन के संघर्ष से अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो ! यह प्रतियोगिता केवल महिलाओं के लिए है। मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया कि अभा महिला कांग्रेस के निर्देश पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतियोगी के संघर्ष से सफलता तक की कहानी 3 मिनिट के वीडियों के रूप में डाली जानी है। वीडियों भेजने की अंतिम तिथि 8.4.2022 निर्धारित की गई है।

वहीं राज्यों के लिये प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 14 अप्रैल 2022 और राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 1 से 3 मई के बीच राष्ट्रीय एकता व नेतृत्व विकास शिविर लगाकर आयोजित की जायेगी। ये सभी वीडियों अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा जारी वेबसाईट- LHLSH contst@gmail.com पर अथवा वाट्सएप नंबर 919355418897 पर डाले जा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button