खंडवाताज़ा ख़बरभोपाल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान, खरगोन घटना महज संयोग नहीं प्रयोग था, जुलूस लिए ओवैसी से पूछेंगे क्या

भोपाल / खंडवा – मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी के दिन हुई हिंसक घटना को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब खंडवा दौरे पर केंद्रीय पंचायत मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि खरगोन में हुई हिंसा महज संयोग नहीं बल्कि ये एक प्रयोग थी। इसके साथ ही सिंह ने कहा कि मुझे मुस्लिम आबादी से नहीं, बल्कि ऐसी कट्‌टरपंथी सोच से नफरत है।  जो भारत को 1947 की आजादी के बाद देश को बांट रही है। भारत 1947 में देश बंट गया, जिनको जाना था, वे चले गए। लेकिन हम पाकिस्तान तो नहीं जा सकते, लेकिन क्या रामनवमी के जुलूस लिए ओवैसी से पूछेंगे कि कौन सी गली किसके लिए बनी है। अब वे लोग तय कर रहे हैं कि रामनवमी का जुलूस कहां से निकलेगा। हम कुछ भी हो जाए हिंदुस्तान को गली-मोहल्ला में नहीं बंटने देंगे।

साजिश के तहत दिया घटना को अंजाम 

केंद्रीय पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश का खरगोन हो या राजस्थान का करौली या फिर उत्तरप्रदेश का गोरखपुर ये दोनों घटनाएं बेहद गंभीर है। क्या सोची-समझी साजिश के साथ हिंसाओं को जन्म दिया जा रहा है। क्या भारत में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हिंसा का नेतृत्व कर रहे हैं। क्या साजिश के तहत यह काम किया जा रहा है।

कानून व्यवस्था संभाल रहे एसपी को लगी गोली

कार्यक्रम के बाद पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर का सख्ती से पालन हो रहा है। मप्र के खरगोन में हिंसा में दंगाइयों ने एसपी को उस समय गोली मारी, तब वे लॉ एंड आर्डर संभाल रहे थे। क्योंकि, खरगोन में हुई घटना एक संयोग नहीं था, उन लोगों ने प्रयोग के साथ हिंसा पैदा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button