20 C
Bhopal

नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका 50 हजार जुर्माने के साथ खारिज

प्रमुख खबरे

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारी की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका 50 हजार रुपये जुर्माने संग खारिज कर दी।

कोर्ट ने कहा कि अदालत खेल का मैदान नहीं है जिसका इस्तेमाल किसी को परेशान करने के लिए किया जाए।

यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट की अदालत ने बुलंदशहर निवासी मदनलाल शर्मा की याचिका पर दिया है।

याची ने खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बता नगर पालिका परिषद गुलौटी में तैनात दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कृष्ण कुमार गर्ग की नियुक्ति को चुनौती दी थी।

परिषद के अधिवक्ता ने दलील दी कि नियुक्ति नियमानुसार है। याची न पीड़ित पक्ष न ही नियुक्ति प्राधिकारी है। लिहाजा उसे याचिका दाखिल करने का विधिक अधिकार नहीं है।

मौजूदा याचिका ब्लैकमेल करने का माध्यम नहीं बन सकती। कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए याची पर 50 हजार रुपये हर्जाना लगाया।

साथ ही जिलाधिकारी बुलंदशहर को याची से हर्जाना राशि दो माह में वसूल कर सीजेएम को अदा करने का आदेश दिया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे