ताज़ा ख़बर

प्रियंका गांधी का दावा: उप्र विस चुनाव में महत्वपूर्ण होगी संगठन की राय

ताजा खबर: लखनऊ। कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) और उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi in charge of Uttar Pradesh) ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं (party workers) को अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) के लिए तैयारी करने का आह्वान करते हुए दावा किया कि चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय (Congress State Headquarters) से जारी बयान के अनुसार शुक्रवार को प्रयागराज (Prayagraj) और सुल्तानपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी। संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण है और पदाधिकारी मजबूती से जुटे रहें। कांग्रेस जोनवार प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, जिला और शहर अध्यक्षों के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार के शिविर में प्रियंका ने मजबूत संगठन, बूथ निर्माण और सोशल मीडिया पर मंथन किया। इस अवसर पर बढ़ती महंगाई, खेती किसानी के सवाल पर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button