भोपाल

प्रवास संगठन के प्राण, प्रत्येक पदाधिकारी अधिक से अधिक प्रवास करे,किसने कहा ऐसा ?

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। बैठक और प्रवास हमारे संगठन के प्राण हैं। जो कार्यकर्ता जितना अधिक प्रवास करेगा, उसका उतना अधिक विकास होगा। भारतीय जनता पार्टी ने आप लोगों को प्रदेश पदाधिकारी के रूप में संगठन विस्तार के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। अनुसूचित जाति मोर्चा ताकतवर मोर्चा है, आपका कार्य क्षेत्र भी विशाल है। अनुसूचित जाति वर्ग के क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा का और अधिक विस्तार हो, इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी अधिक से अधिक प्रवास करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में अजा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक में कही। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज जोशी, मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव, प्रदेश महामंत्री भगवानदास परमार एवं मनीष राजोरिया मंचासीन थे। बैठक में मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

6 अप्रैल को कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
हितानंद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा का कार्यक्षेत्र बढ़ा है, इस दृष्टि से पदाधिकारियों की जवाबदारी और जवाबदेही भी अधिक है। उन्होंने कहा कि जिला, मंडल, वार्ड के साथ ही बूथ और शक्ति केंद्रों तक मोर्चा का गठन हो, इससे मोर्चा की ताकत बढ़ेगी। आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करते हुए हितानंद  ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां हों। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को प्रातः 9 बजे सामूहिक रूप से प्रदेश भर के जिला कार्यालयों में एकत्रीकरण होगा। जिसके पश्चात् 20 मिनिट पैदल मार्च होगा, जिसके पश्चात् 9.55 पर सामूहिक वंदे मातरम होगा। प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मोर्चा इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल डॉ. अंबेडकर जयंती के बीच मोर्चा कार्यकर्ता जलाशयों की सफाई, स्वच्छता अभियान, वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण, सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर, बस्तियों में चौपाल एवं सम्मेलन आयोजित करें। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल डॉ. अंबेडकर जी की जयंती पर सेवा बस्तियों में प्रभावी कार्यक्रम हो।

केंद्र और प्रदेश द्वारा तय कार्यक्रम हर मंडल और बूथ में : जोशी
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री पंकज जोशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा केंद्र और प्रदेश संगठन द्वारा तय कार्यक्रमों को प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से नीचे ले जाये, साथ ही मोर्चा के सभी पदाधिकारी प्रवास करें। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए केंद्र और राज्य सरकार की अनेक योजनाएं हैं। समाज के पिछड़े और वंचितों तक हमारी सरकार की योजनाएं पहुंचें, इस बात की जिम्मेदारी मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की है। उन्होंने मंडलों एवं जिलों के गठन समय सीमा में करने की बात कही।

अजा मोर्चा सबसे ताकतवर मोर्चा : डॉ. कैलाश जाटव
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने बैठक में कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा सबसे ताकतवर मोर्चा है। हमारा कार्यक्षेत्र बड़ा है, इस दृष्टि से हमारी ताकत भी बड़ी है। उन्होंने कहा कि संगठन ने आपको दायित्व दिया है, आप लगातार प्रवास कर संगठन को मजबूत करें। आप जितना अधिक प्रवास करेंगे, उतना अधिक आपका विकास होगा। उन्होंने कहा कि आपकी ताकत बढे़गी, तो संगठन की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को मोर्चा पार्टी के स्थापना दिवस को भव्यता के साथ मनायेगा। साथ ही 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश भर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण होगा। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच मोर्चा मंडल और बूथ स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगा।

Web Khabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
30 की उम्र से खाएं ये, नहीं होंगे जल्दी बूढ़े नेट से लेकर बिजली के तार तक की ड्रेस में आईं नजर उर्फी निवेश को प्रोत्साहन आगे बढ़ते उद्यम इस बार पंचक में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, भक्तों के लिए साबित होंगे फलदायी अच्छी जिंदगी जीने के लिए फॉलो कीजिए ये मंत्र…