ताज़ा ख़बर

आम जनता की कमर तोड़ रही सरकार: तेल कंपनियों ने आज फिर बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनाव नतीजे (Election results) आने के बाद लगातार पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतों में आग लग रही है। तेल कंपनियां (Oil companies) मई महीने के 16 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा चुकी हैं। देश में आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। राजधानी दिल्ली में रविवार को एक लीटर पेट्रोल पर 24 पैसे और डीजल पर 27 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद वहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 92.58 रुपए और डीजल की कीमत 83.22 रुपए पहुंच गई है।  इससे पहले शनिवार को Petrol-diesel के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। आखिरी बार शुक्रवार (14 मई) को तेल की कीमतें बढ़ी थीं। उस दिन राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 92.24 रुपए और डीजल की कीमत 82.95 रुपए थी।

देश के चार बड़े शहरों में तेल की कीमतें
शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर)
दिल्ली 92.58 रुपए 83.22 रुपए
मुंबई 98.88 रुपए 90.40 रुपए
चेन्नई 94.31 रुपए 88.07 रुपए
कोलकाता 92.67 रुपए 86.06 रुपए





चुनाव नतीजों के बाद से ही Petrol-diesel की कीमतों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। 26 फरवरी को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। उसके बाद से 2 मई के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। उल्टा कीमतों में गिरावट आई थी। लेकिन 2 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद 4 मई से ही तेल की कीमतें बढ़नी शुरू हो गईं। उसके बाद से अब तक 9 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ चुकी हैं। पिछले साल 5 मई को केंद्र सरकार (central government) ने पेट्रोल पर 10 रुपए और डीजल पर 13 रुपए एक्साइज ड्यूटी (excise duty) बढ़ा दी थी। उस दिन दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 71.26 रुपए और डीजल 69.39 रुपए का था. तब से अब तक पेट्रोल 21 रुपए और डीजल 13 रुपए से ज्यादा महंगा हो चुका है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button