अन्य खबरें

नाव में कूदी सोने की मछली, मुछआरे हुए हैरान की अब क्या……

विदेश – सोने का अंडा देने वाली मुर्गी के बारे में तो हम सबने सुन ही रखा है। लेकिन क्या आप जानते है कि सोने की मछली भी होती है। जी हां नीदरलैंड में मछुआरों के हाथ एक ऐसी दुर्लभ मछली या फिर कहें कि दुर्लभ खजाना हाथ लगा है, जिसे देख मछुआरे भौचक्का हैं और उन्हें अपनी किस्मत पर यकीन ही नहीं हो पा रहा है। जानकारों के अनुसार मछुआरों के हाथ बेहद दुर्लभ माने जाना वाली सोने की मछली लगी है, जिसे दुर्लभ माना जाता है। इस दुर्लभ मछली का नाम कैटफिश है।

ऐसे चमकती है किस्मत 

सबसे ज्यादा  दिलचस्प बात ये है कि, सोने की तरफ दिखने वाली ये दुर्लभ मछली खुद मछुआरे मार्टिन की नाव में पानी से खुद कूदकर आई है गई। मझुआरे मार्टिन ने बताया कि बड़े-बड़े गलफड़ों के साथ विशाल और फुसफुसाते हुए केले की तरह दिखने वाली शानदार पीली कैटफिश पानी से बाहर निकलकर मेरी नाव में आ गई। जिसे पहली बार देखकर वो भौचक्का रह गये और काफी डर भी गया था। उस वक्त मार्टिन अपने जुड़वां भाई ओलिवर के साथ नीदरलैंड में एक झील फिशर के पास मौजूद थे और नाव की सवारी कर रहे थे और अचानक ये मछली उछलकर उनके नाव में आ गई थी।

बीमारी के कारण होता जैसा रंग

लेमन-जेड कैटफिश में ल्यूसिज्म होने की संभावना है, और एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी की वजह से इस मछली की त्वचा पूरी तरह से पीली यानि सोने के रंग जैसी हो जाती है। विशेषज्ञ बताते है कि स्तनधारियों, सरीसृपों, पक्षियों और मछलियों में भी ल्यूसिज्म देखा गया है, जिसके परिणामस्वरूप पीले पेंगुइन और सफेद किलर व्हेल जैसे आकर्षक दृश्य देखे गए हैं। बता दें कि 2017 में आयोवा में मिसिसिपी नदी में एक ल्यूसिस्टिक पीली कैटफिश देखी गई। जो उस वक्त सुर्खियों में रही थी।

Web Khabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इस बार पंचक में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, भक्तों के लिए साबित होंगे फलदायी अच्छी जिंदगी जीने के लिए फॉलो कीजिए ये मंत्र… अपनी सास की लाड़ली हैं ये अभिनेत्रियां गर्मी के मौसम में हनीमून के लिए ये जगह हैं अच्छी ऑफिस में बिना टेंशन के ऐसे करें काम…