ज्योतिष

जिस लड़की के शरीर पर होते हैं Marks,वह लड़की होती है बेहद भाग्यशाली

वैसे तो हर लड़की सौभाग्यशाली और लक्ष्मी का रूप होती हैं,लेकिन कुछपर धन की देवी मां लक्ष्‍मी (mother lakshmi) की खास कृपा रहती है । सामुद्रिक शास्त्र (Samudrika Shastra) एक ऐसी विधा है जिसमें शरीर के अंगों की बनावट और शरीर पर बने हुए चिन्ह एवं तिलों को देखकर व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है।आज हम लड़कियों और महिलाओं के शरीर से मिलने वाले उन संकेतों के बारे में बताएंगे जो उनके सौभाग्यशाली (Lucky) होने का इशारा देते हैं. समुद्र शास्‍त्र (Samudra Shastra) के मुताबिक ऐसी महिलाएं जहां भी रहती हैं, वहां खूब धन-दौलत बरसती है. ऐसा माना जाता है कि ऐसी लड़कियों से शादी करने वाले पुरूष हमेशा खुश रहते हैं। साथ ही यह घर परिवार का नाम भी रोशन करती हैं। चलिए आज हम आपको लड़कियों के कुछ शारीरिक निशानियां बताते हैं, जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि वो आपके और परिवार वालों के लिए लकी हैं।

पैर के तलवे में शुभ निशान
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन लड़कियों के पैर के तलवे में शंख (conch on the sole of the foot) , कमल या चक्र चिन्ह बना होता है वे स्वयं और परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये स्वयं भी किसी ऊंचे पद पर पहुंचती हैं। इसके साथ ही जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा चौड़ा और गोलाई एवं लालिमा लिए हुए होता है, उनका पूरा परिवार सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करता है।

शरीर के बाएं हिस्से में तिल
हर व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल होते हैं। कुछ तिल व्यक्ति के जन्म समय के होते हैं तो वहीं कुछ तिल बाद में बन जाते हैं। शरीर पर बने हुए तिलों का अलग-अलग महत्व माना जाता है। यदि किसी महिला के शरीर पर दाएं हिस्से की तुलना में बाएं हिस्से में (left side than right side) अधिक तिल होते हैं तो माना जाता है कि ऐसी लड़कियां परिवार के लिए भाग्यशाली होती हैं।

नाक पर तिल भाग्य की निशानी
जिन लड़कियों के नाक पर तिल (mole on nose) होता है वो काफी लकी होती है ऐसी लड़किया सभी सुख प्राप्त करती है ये तिल धन सम्पन्न जीवन की निशानी मानी जाती है इसके अलावा जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा उठा हुआ, गोल और लालिमा लिए होता है वो लड़कियां भाग्यशाली होती हैं।

माथे पर तिल
जिस महिला के माथे के बीचो-बीच तिल (mole in the center of the forehead) होता है वह बहुत ही सौभाग्यशाली होती है। साथ ही ऐसी महिलाओं से शादी करने वाले पुरूष भी जिंदगीभर खुश रहते हैं।

भौहों के बीच
भौहों के बीच मस्से या त‌िल (a mole between the eyebrows) का होना सौभाग्यशाली और समझदार महिलाओं की निशानी है। इनके इन गुणों के कारण परिवार को भी लाभ होता है और इनसे पूरा परिवार भी खुश रहता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button