ग्वालियर

लड़की ने कर दिया शादी से इनकार ,तो लड़के ने कॉलोनी में लगवा दिये पोस्टर

मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior of Madhya Pradesh) में अजीबो गरीब मामला आया है मामला एक तरफा प्यार का माना जा रहा है । ये मामला बहोड़ापुर स्थित दुर्गा विहार कॉलोनी का है जहा एक लड़की ने शादी से इनकार (Refused To Marriage) क्या किया लड़के ने पूरे मोहल्ले में लड़की (Boy Put Girl Poster In Colony) के पोस्टर लगवा दिए हैं। ये ही नहीं पोस्टर में उसने लड़की को अपनी पत्नी बता दिया है। वही जब लड़की ने पोस्टर हटाने के लिए कहा तो लड़के ने पैसे की मांग कर दी । इसके बाद पीड़ित लड़की सीधे थाने पाहुची और ने पुलिस में शिकायत की ।

जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की एक ही कोचिंग में पढ़ते हैं। यहीं दोनों की पहचान हुई थी, जब लड़की को पोस्टर के बारे में पता चला तो उसने युवक को फोन किया और पोस्टर सोशल मीडिया से हटाने के लिए कहा। वहीं, लड़के ने पोस्टर हटाने के बदले उससे पैसों की मांग की है। परेशना होकर लड़की अपने परिवार के साथ ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पहुंची है और एफआईआर दर्ज कराई है।

दुर्गा विहार कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय विभा (परिवर्तित नाम ) अभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैजिस के लिए उसने एक कोचिंग भी ज्वाइन कर रखी है। इसी कोचिंग में उसकी मुलाकात अजय करण से हुई थी। जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की एक ही कोचिंग में पढ़ते हैं। मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों की दोस्ती हो गई। दोस्ती होने के कुछ दिन बाद लड़के ने लड़की को शादी करने के लिए कहा, जिस पर उसने मना कर दिया और छात्रा ने उससे दूरी बना ली। यह अजय करण को सहन नहीं हुआ और उसने लड़की को बदनाम करना शुरू कर दिया। साथ ही लड़की को अश्लील मैसेज भेजने लगा। वहीं, लड़की को बदनाम करने के इरादे से लड़के ने मोहल्ले में फोटो लगा दिया। उसमें लड़की को अपनी पत्नी बता दिया है। इस पोस्टर को उसने सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है।बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button