मध्यप्रदेश

बड़े भाई ने की छोटे भाई की बेरहमी से हत्या,फिर हुआ फरार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया।। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।नागदा तहसील के उन्हेल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पान खेड़ी में खेत पर मकान बनाकर रह रहे दो भाइयों के बीच आज सुबह विवाद हो गया एक भाई ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए गर्दन काट दी। घर में दोनों भाइयों के साथ पिता मौजूद थे उन्होंने गांव वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची हमले में घायल भाई की मौत हो चुकी थी पुलिस के मुताबिक, जगदीश रविवार को अपने खेत पर काम कर रहा था। कुछ देर बाद उसका बड़ा भाई रामेश्वर भी उसके पास पहुंच गया। यहां दोनों के बीच हुई बहस मौत तक पहुंच गई। हत्या करने के बाद रामेश्वर वहां से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने थोड़ी देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, रामेश्वर पिता तोलाराम आंजना का उसके छोटे भाई जगदीश से संपत्ति को लेकर विवाद था। सुबह दोनों के बीच फिर बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि रामेश्वर ने जगदीश को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद मृतक के पिता तोलाराम ने गांववालों को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के मुताबिक, जगदीश रविवार को अपने खेत पर काम कर रहा था। कुछ देर बाद उसका बड़ा भाई रामेश्वर भी उसके पास पहुंच गया. यहां दोनों के बीच हुई बहस मौत तक पहुंच गई। हत्या करने के बाद रामेश्वर वहां से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने थोड़ी देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के बीच कई दिनों से चल रहा था विवाद-पुलिस
एफएसएल अधिकारि प्रीति गायकवाड़ ने बताया कि घटना घर के बाहर हुई। सर में चोट के निशान हैं। उन्हेल के थाना प्रभारी दौलत राम ने बताया कि सूचना मिली थी ग्राम पान खेड़ी में 32 साल के जगदीश की किसी ने हत्या कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सिर, धड़ से अलग हो चुका था। एफएसएल और थाना टीम ने प्राथमिक जांच में पाया कि दोनों भाइयो के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 लगाकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button