मध्यप्रदेश

कोरोना महामारी के दौरान भी प्रदेश के करदाताओं ने भरी सरकार की तिजोरी

  • कारोबारियों ने बीते साल से 6192 करोड़ का दिया अधिक राजस्व

इंदौर। कोरोना के दौर में भी इंदौर और प्रदेश के करदाताओं ने प्रदेश सरकार का खजाना भर दिया है। वित्तीय साल 2019-20 के दौरान दो माह से ज्यादा सख्त लॉकडाउन रहा, यानी सालभर की जगह दस माह ही कारोबार हुआ और इसमें ही प्रदेश के कारोबारियों ने बीते साल से 6192 करोड़ का राजस्व अधिक दे दिया। इसमें हजार करोड़ का योगदान अकेले इंदौर का है। साल 2018-19 में कुल राजस्व 36 हजार 391 करोड़ आया था। वहीं साल 2019-20 के दौरान 42 हजार 583 करोड़ रुपए का राजस्व जमा हुआ।

अकेले इंदौर से मिले 6500 करोड़ से ज्यादा
साढ़े छह हजार करोड़ का राजस्व इंदौर के कारोबारियों ने जमा किया, जो इसके पहले करीब साढ़े पांच हजार करोड़ के करीब था।





रियल एस्टेट सौदे में भी इंदौर ने तोड़ा रिकॉर्ड
पंजीयन विभाग में एक लाख सात हजार से अधिक सौदे रजिस्टर्ड हुए और 13 हजार करोड़ से अधिक की संपत्तियों की खरीदी-बिक्री की गई।

बीते साल से 17% बढ़ोतरी
स्टेट टैक्स कमिश्नर राघवेंद्र सिंह के मुताबिक अंतरिम आंकड़ों के अनुसार बीते साल से 17 फीसदी की बढ़ोतरी है। रिटर्न व टैक्स भरने में कारोबारियों की जागरूकता से यह हुआ है। राजस्व में इस बार केंद्र से भी राज्य को कंपनसेशन मिला।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें