ताज़ा ख़बर

UN में भारत का काबूलनामा: अपने देश से ज्यादा वैश्विक स्तर की वैक्सीन की सप्लाई, सरकार पर उठे सवाल

नई दिल्ली। भारत में इस समय कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की दूसरी लहर (Second Wave) से तबाही मची हुई है। पूरा देश इसके प्रकोप से जूझ रहा है। महामारी को रोकने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन अभियान (Vaccination campaign) चलाया जा रहा है। लेकिन विपक्ष कोरोना टीकाकरण (Corona vaccination) को लेकर भारत सरकार (Indian government) पर कई सवाल उठा रहा है। कई राज्य सरकारों ने भी वैक्सीन की किल्लत की बात कही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें भारतीय अधिकारी कोरोना वैक्सीन को लेकर संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में बयान दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत के। नागराज नायडू (Nagraj naidu), संयुक्त राष्ट्र की आम सभा (General assembly) को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान नायडू कहते हैं कि अभी तक (26 मार्च 2021) के आंकड़ों के मुताबिक, हमने अपने देश के लोगों का जितना टीकाकरण किया है, उससे अधिक वैक्सीन की सप्लाई (Vaccine supply) वैश्विक स्तर पर की है। एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, नायडू ने 26 अप्रैल 2021 को संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को संबोधित किया था। इस दौरान भारत ने यह भी चेतावनी दी थी कि वैक्सीन वितरण की असमानता इस महामारी को खत्म करने की सामूहिक वैश्विक संकल्प (Collective global resolution) को हरा देगी। सबसे गरीब देशों को यह सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा।





भारत ‘कोविड -19 टीकों के लिए समान वैश्विक पहुंच को लेकर राजनीतिक घोषणा’ (Political declaration) के आरंभकर्ताओं में से एक था, इस मुद्दे पर 180 से अधिक संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों का भारत ने समर्थन प्राप्त किया था।संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के। नागराज नायडू ने महासभा की अनौपचारिक बैठक में कहा कि जहां Covid-19 महामारी जारी है, वहीं साल 2021 एक सकारात्मक नोट पर शुरू हुआ, जिसमें वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय (Global scientific community) ने इस महामारी को रोकने के लिए कई टीकों की खोज की।

नायडू ने बैठक में कहा था, ‘जब वैक्सीन चुनौती हल हो गई है, तो अब हमें Covid-19 टीकों की उपलब्धता, पहुंच, सामर्थ्य और वितरण सुनिश्चित करने की जरूरत है। वैश्विक सहयोग की कमी और टीकों की पहुंच में असमानता सबसे गरीब देशों को प्रभावित करेगी। नायडू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) को बताया था कि भारत Covid-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में सबसे आगे रहा है। भारत अगले छह महीनों में न केवल अपने स्वयं के फ्रंटलाइन कार्यकतार्ओं का टीकाकरण कर रहा है, बल्कि 70 से अधिक देशों को टीकों की आपूर्ति भी की है

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button