ज्योतिष

17 सितंबर को राशि बदलेंगे सूर्य देव,इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

हिंदु धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में 12 माह होते हैं और ग्रहों के राजा सूर्य हर माह एक राशि में विराजमान रहते हैं। सूर्य देव हर राशि में एक महीने रहते हैं और इस तरह बारह महीने में बारह राशियों में भ्रमण करते हैं।ऊर्जा और पराक्रम के कारक सूर्यदेव बुध की राशि कन्या में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य राशि परिवर्तन 17 सितंबर, शुक्रवार को होगा।जिसे कन्या संक्राति के नाम से जाना जाएगा। सूर्य के द्वारा इस तरह से राशि बदलने का प्रभाव सभी राशियों के जातकों की कुंडलियों पर विशेष रूप से पड़ता है।ऐसे में हर संक्रांति का एक अलग से महत्व माना जाता है।

फिलहाल सिंह राशि में बने हैं सूर्य देव
बताते चलें कि जिस दिन सूर्यदेव अपनी राशि बदलते (Sun Transit) हैं, उसे संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल वे सिंह राशि में बने हुए हैं और कई राशि के जातकों पर अपनी कृपा बरसा रहे हैं। उन्होंने सिंह राशि में 17 अगस्त को प्रवेश किया था। आइये जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिन पर 17 सितंबर तक सूर्य देव का शुभ योग बना रहेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
सूर्य का यह गोचर आपके लिए कर्म के क्षेत्र में विशेष फल प्रदान करने जा रहा है। इस दौरान जॉब और व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिश्रम का फल प्राप्त होगा। सूर्य का राशि परिवर्तन जॉब में प्रमोशन की भी स्थिति बना सकता है। इसलिए विशेष सावधानी बरतें। धन के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। सूर्य का यह परिवर्तन आपके आत्म विश्वास में भी वृद्धि करेगा। आय के स्त्रोत विकसित होंगे।

मेष राशि (Aries Horoscope)
मेष राशि के लोगों पर सूर्य देव की कृपा बनी हुई है। इन लोगों को धन लाभ भी होगा। ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन भी सुखी रहेगा और परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। उन्हें संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
इस राशि के लोगों को जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope)
यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लेन- देन के लिए उचित समय है। निवेश किया जा सकता है। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button