मनोरंजन

“अजय देवगन” की बेटी नीसा का ऐसा चला जादू ??

लन्दन – बॉलीवुड सुपर स्टार और क्यूट एक्ट्रेस काजोल की बेटी नीसा देवगन ने भले ही अभी अपना बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उसके बाद बाद नीसा की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर नीसा के चाहने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। नीसा के फैशन सेंस और उनकी स्टाईलिंग के दीवाने अभी से मौजूद है। जबकि अब तक नीसा सिल्वर स्क्रीन पर नजर तक नहीं आई हैं। बॉलीवुड पार्टियों की जान नीसा देवगन की हाल ही में वायरल हो रही फोटोज में वो पिंक ड्रेस में गजब ढा रही हैं।
 
पैपराजी को रहता है हरदम इंतजार
मात्र 19 साल की नीसा देवगन की ग्लैमरस अंदाज का हर कोई दीवाना है। बॉलीवुड पार्टीज में शामिल होने के लिए पहुंचने वाली सेलेब्स में पैपराजी को सबसे ज्यादा इंतजार नीसा का रहता है। क्योंकि नीसा का स्टाइल हर किसी से अलग और शानदार होता है। नीसा के तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। नीसा देवगन की फैन फॉलोइंग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, उनके बॉलीवुड डेब्यू के लिए फैंस को कितना इंतजार होगा।
 
कनिका कपूर के रिसेप्शन में पहुंची थीं नीसा
नीसा देवगन हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के रिसेप्शन पार्टी में पहुंची थीं। नीसा देवगन की ये तस्वीरें भी उसी दौरान क्लिक की गई थी। रिसेप्शन पार्टी में नीसा देवगन अपने खास दोस्तों वेदांत महाजन और ओरहान के साथ शामिल हुईं। यह पार्टी लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में आयोजित हुई थी, जिसमें नीसा ने एक परफेक्ट बॉडी हगिंग पिंक ड्रेस में बेहद कमाल की लग रहीं थीं। इन फोटोज को फैन्स के साथ स्टार्स भी खूब पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button