विदेश

ऑस्ट्रेलिया में नए वैरिएंट से हड़कंप, 27 लोगों के संपर्क में आए 10 हजार लोग, लॉकडाउन की घोषणा

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विक्टोरिया राज्य में कोरोना नए वैरिएंट ( New variants) का संक्रमण होने से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे यहां 7 दिन का सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। मुश्किल ये है कि अब तक इन 27 लोगों के संपर्क में 10 हजार लोग आ चुके हैं। विक्टोरिया राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट बी.1.617 के 13 मामले मिलने से हड़कंप मच गया है। राज्य सरकार ने कहा कि हाल के दिनों में यह राज्य में संक्रमण की सबसे तेज रफ्तार है। इसलिए यह चिंता का विषय है।

कॉन्टैक्ट ट्रैसर्स ने संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले 10 हजार लोगों की पहचान कर ली है। करीब 150 जोखिम साइट की पहचान की गई है। इन लोगों को क्वारेंटाइन करने की तैयारी है। मेलबर्न में कोविड सेंटर्स में संपर्क में आने वाले लोगों की लंबी लाइनें लगी हैं। साढ़े तीन घंटे की वेटिंग के बाद लोगों का नंबर आ रहा है। राज्य के कार्यवाहक प्रमुख जेम्स मर्लिनो (James marlino) ने कहा कि 24 घंटे में केस दोगुने हो गए हैं। सख्त कदम नहीं उठाए तो स्थिति बिगड़ सकती है।





लॉकडाउन में किसी भी व्यक्ति को जरूरी चीजों की शॉपिंग के लिए घर से 5 किमी से अधिक दूरी पर जाने की इजाजत नहीं होगी। किसी घर का एक शख्स ही घर से बाहर निकल सकता है। अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करना होगा। स्कूल बंद रहेंगे। पड़ोसी राज्यों ने भी विक्टोरिया की सीमाएं सील कर दी हैं। क्वींसलैंड ने कहा है कि विक्टोरिया से आने वाले लोगों को होटल में सात दिन क्वारेंटाइन (Quarantine) किया जाएगा। न्यू साउथ वेल्स राज्य ने विक्टोरिया से आने वाले लोगों के लिए सात दिन का होम आइसोलेशन नियम रखा है। मालूम हो कि कोरोना वायरस का यह वैरिएंट भारत में भी सामने आ चुका है।

मर्लिनो ने कहा कि राज्य में वैक्सीनेशन उम्मीद से काफी धीमे चल रहा है। इसके लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने 40-49 वर्ष के आयुवर्ग के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है। इस फैसले से विक्टोरिया की आधी आबादी वैक्सीनेशन के योग्य है। हालांकि नए वैरिएंट के फैलने से वैक्सीनेशन गति में तेजी आई है। गुरुवार सुबह वैक्सीन बुकिंग वेबसाइट क्रैश हो गई और हॉटलाइन पूरे दिन तक बिजी रहा। गुरुवार सुबह 15 मिनट में ही 77 हजार कॉल आईं।

ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए भी फ्रांस ने की सख्ती, क्वारेंटाइन अनिवार्य किया

फ्रांस ( France) अगले हफ्ते से ब्रिटेन (Britain) से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से क्वारेंटाइन करेगा। फ्रांस का कहना है कि नए वैरिएंट के मामले बढ़ने के बाद उसने यह कदम उठाया है। साथ ही यात्रियों को 48 घंटे पहले की आरटी पीसीआर रिपोर्ट की निगेटिव दिखानी होगी। इससे पहले इसकी अवधि 72 घंटे थी। फिलहाल फ्रांस में ब्राजील, भारत, अर्जेंटीना, तुर्की समेत 16 देशों से आने वाले लोगों को 10 दिन क्वारेंटाइन से गुजरना पड़ता है। नियम तोड़ने पर 1.32 लाख रुपए जुमार्ने का प्रावधान है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button