खेलमध्यप्रदेश

खेल : आज की मेहनत बनेगी कल की ताकत, खेलमंत्री यशोधरा सिंधिया ने किया बॉक्सिंग प्रेक्टिस एरीना का शुभारंभ

भोपाल – खेल मंत्री यशोधरा सिंधिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय पदक हासिल करने का निर्धारित कर प्रेक्टिस करें। आज की मेहनत और लगन कल की ताकत बनेगी। खेल अकादमी में हर सुविधा उपलब्ध है, जो आपको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचने में मदद करेगी। खेल मंत्री यशोधरा सिंधिया ने बॉक्सिंग प्रेक्टिस एरीना के पंचिंग स्टेशन पर बॉक्सिंग कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब हमारी राज्य खेल अकादमियों के खिलाड़ी, एशियन और ओलम्पिक क्वालिफाइंग में अपना स्थान बनायें, इसके लिये बेहतरीन प्रशिक्षकों को जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि अब बॉक्सिंग, कुश्ती और फेंसिंग खेलों के लिये भी अंतर्राष्ट्रीय (विदेशी) प्रशिक्षकों की सेवाएँ ली जायेंगी और अगर जरूरत पड़ेगी तो खिलाड़ियों को विदेश में प्रशिक्षण के लिये भी भेजा जायेगा। संचालक खेल एवं युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा आकाश त्रिपाठी तथा राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति  सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस सर्व-सुविधायुक्त आधुनिक मार्शल ऑर्ट भवन का भूमि पूजन खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने कर कमलों द्वारा 24 अप्रैल, 2018 को किया था।

कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियां

म.प्र. राज्य कुश्ती अकादमी की स्थापना जुलाई, 2007 में की गई। स्थापना से अब तक कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 16 स्वर्ण, 65 रजत और 116 कांस्य सहित 197 पदक तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुश्ती खिलाड़ियों ने 3 रजत और 5 कांस्य सहित 8 पदक अर्जित किए।

बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियां

मध्य प्रदेश राज्य कुश्ती अकादमी की स्थापना भोपाल में वर्ष 2007 में की गई। अकादमी की स्थापना से अब तक बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 108 स्वर्ण, 87 रजत और 160 कांस्य सहित 355 पदक तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 11 स्वर्ण, 18 रजत और 13 कांस्य सहित 43 पदक अर्जित किए है।

फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियां

म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की स्थापना भोपाल में वर्ष 2007 में की गई । म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 9 पदक तथा राष्ट्रीय स्तर पर 38 स्वर्ण, 52 रजत और 79 कांस्य सहित कुल 169 पदक अर्जित किए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button