ताज़ा ख़बर

बढ़ती महंगाई, ध्वस्त कानून- व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर आई सपा

ताजा खबर : नोएडा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हाल में संपन्न हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लॉक प्रमुख के चुनावों (Elections of District Panchayat President and Block Head) में धांधली (Fraud), बढ़ती महंगाई (rising inflation), बेरोजगारी व ध्वस्त कानून- व्यवस्था (broken law and order) का आरोप लगाकर सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी (SP) के कार्यकर्ताओं को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा पुलिस ने आज सुबह प्रदर्शन से पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग (Former SP Metropolitan President Deepak Vig) सहित पार्टी के कई बड़े नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया, जबकि कई नेताओं को पुलिस लाइन में हिरासत में रखा गया है।

वरिष्ठ सपा नेता सुनील चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज सुबह सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के लिए रवाना हुए। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के चारों तरफ बैरिकेडिंग व भारी पुलिस बल देखकर कार्यकर्ता सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह (Additional Deputy Commissioner of Police Ranvijay Singh) के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया।





सपा नेता सुनील चौधरी (SP leader Sunil Choudhary) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है। समाजवादी पार्टी जनता की आवाज उठा रही है, तो उन्हें घरों में नजरबंद व गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button