मनोरंजन

रणवीर सिंह की फिल्म 83 का सॉन्ग ‘सख्त जान’ हुआ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अकमिंग फिल्म 83 (Film 83) को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का एक और गाना ‘सख्त जान’ (Sakht Jaan) रिलीज़ किया है। गानें में साल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली इंडियन क्रिकेट टीम के उन गोल्डन मोमेंट्स को देखा जा सकता है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का छोटा सा किल्प शेयर किया है जिसमें रणवीर सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, सख्त जान रूकने न दे, सख्त जान थकने न दे। इस फिल्म की कहानी 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है।मालूम हो कि फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर अधारित है।

गाना ‘सख्त जान’ हुआ रिलीज:
अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ’83’ का नया सॉन्ग रिलीज किया है। इस गाने का नाम ‘सख्त जान’ (Sakht Jaan) है। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने का छोटा सा क्लिप शेयर किया है, जिसमें रणवीर सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “सख्त जान रूकने न दे, सख्त जान थकने न दे।

1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है कहानी
इस फिल्म की कहानी 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म में रीयल और रील दोनों चीजों को बखूबी से दिखाया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभा रही हैं। शादी के बाद पहली बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ में स्क्रीन पर नजर आएगी।
दिल्ली में टैक्स फ्री हुई 83
’83’ को दिल्ली सरकार ने दर्शकों के लिए टैक्स फ्री कर दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसकी घोषणा की. रणवीर की फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ’83’ हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर, दीपिका के अलावा हार्डी संधू, बोमन ईरानी, जतिन सरना, ताहिर राज भसीन, एमी विर्क समेत कई कलाकारों की मुख्य भूमिका है।

इन कलाकारों से सजी है फिल्म
बता दें कि, फिल्म में नजर आ रहे कलाकारों की बात करें, तो फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फिल्म में नज़र आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button