ज्योतिष

कही आप ने तो नहीं देखा ये सपना ,हो सकता है मृत्यु का संकेत, आप भी जानें

आमतौर पर सपने सभी देखते होगे । स्वप्न शास्त्र (dream science) के मुताबिक, सपने दिन भर में होने वाली घटनाओं के आध आधार पर भी दिखाई दे सकते हैं। लेकिन सपने में लोग कई तरह की चीजें देखते हैं।  जिसका अलग-अलग मतलब होता है। सपनों में मिले ये संकेत कई बार रोमांचक होती है और कई बार कौतूहल पैदा करने वाले । लेकिन कई बार ये संकेत असल जिंदगी में ठीक वैसे ही घटित हो जाती है जैसा लोग इन्हें अपने सपनों में देखते हैं। प्राचीन काल से माना जाता है कि ज्यादातर सपनों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। ये किसी बात या घटना का संकेत भी हो सकता है। हालांकि, सपने क्यों घटित होते हैं, इसके पीछे क्या कारण है, ये आज भी रहस्य बना हुआ है। आइए कुछ ऐसे सपनों पर नजर डालते हैं जो कि मौत की चेतावनी का संकेत देते हैं।

रामायण में भी है इस बात की पुष्टि
रामायण (Ramayana) में वर्णित प्रसंग इस बात की पुष्टि करते हैं कि सपनों की अपनी एक अलग दुनिया होती है। संकेतों की यह दुनिया आभासी होती है। वाल्मीकि रचित रामायण (Valmiki’s Ramayana) में यह उल्लेख मिलता है कि राजा दशरथ की मृत्यु से पहले उनके कनिष्ठ पुत्र भरत ने स्वप्न में अपने पिता को गाय के गोबर में तैरते देखा। काले कपड़े पहने दशरथ माथे पर सिंदूर का टीका लगाए यमराज की ओर बढ़े चले जा रहे थे।

सपने में काली परछाई देखना
सपने में काली परछाई (black shadow) का दिखना अज्ञात, अचेतन, खतरे, रहस्य, अंधकार, मृत्यु, शोक, अस्वीकृति, घृणा या द्वेष का प्रतीक होता है.ये प्यार की कमी और समर्थन की कमी का भी संकेत है. सकारात्मक रूप से, काला रंग क्षमता और संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। कहा जाता है कि सपने में काली परछाई देखना शुभ नहीं होता है।

सपने में कौआ देखना
सपने में कौआ (crow) देखना शुभ संकेत नहीं होता है। अगर कोई व्यक्ति सपने में कौआ देखता है तो ये किसी अनहोनी की ओर संकेत करता है।

यात्रा करना
सपने में खुद को यात्रा (travel yourself) करते हुए या यात्रा की तैयारी करते हुए देखते हैं। ऐसे में आपको निकट भविष्य में यात्रा करने से बचना चाहिए। सपने में यात्रा करना मुत्यु का संकेत माना जाता है।

काली बिल्ली
सदियों से काली बिल्लियों (black cats) को जादू, चुड़ैल और रहस्यमयी बातों से जुड़ा हुआ माना जाता है। सपने में काली बिल्लियों को देखना असुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। सपने में काली बिल्लियों को देखना असुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. इन्हें दुर्भाग्य से भी जोड़ा जाता है। सपने में काली बिल्ली देखना भविष्य में किसी बुर घटित होने की ओर संकेत कर सकता है।

सपने में दांत गिरना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दांत गिरते (teeth falling in dream) हुए देखना अशुभ माना जाता है। ये इस बात की ओर संकेत करता है कि वास्तव में आपका कोई कओर संकेत करता है कि वास्तव में आपका कोई करीबी मरने वाला होता है। हालांकि, सोते समय दांत में दर्द होना भी बुरे सपने का संकेत हो सकता है।

सपने में डूबते हुए को बचाना
सपने में किसी डूबते हुए व्यक्ति को बचाते हुए देखना अशुभ माना जाता है। ये भविष्य में होने वाली किसी बुरी घटना की ओर संकेत करता है।

सपने में गाते हुए या नृत्य करते हुए देखना
अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को गाते हुए या नाचते हुए देखता है तो ये मत्यु की ओर संकेत करता है। इसके अलावा ऐसा माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति गधे की सवारी करते हुए देखे तो ये भी मौत का संकेत होता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button