खरगौनमध्यप्रदेश

राहुल की यात्रा में लगे थे पाक जिंदाबाद के नारे: CM ने दिए जांच के आदेश, VD ने बोला तीखा हमला

राहुल गांधी अपनी जिस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा कह रहे हैं, उस यात्रा के दौरान देश विरोधी नारेबाजी हुई है। यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। इस घटना ने एक बार फिर पूरे देश को यह याद करा दिया है कि यह वही राहुल गांधी हैं, जो भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वालों का समर्थन करने जेएनयू जाते थे।

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में शुक्रवार को तीसरा दिन था। तीसरे दिन की उनकी खरगोन में थी। खरगोन में यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। अब इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। हालांकि कांग्रेस ने इसे भाजपा का षड्यंत्र बनाया है। वहीं मुख्यमंत्री शिराज सिंह चौहान ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं अब इस मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी अपनी जिस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा कह रहे हैं, उस यात्रा के दौरान देश विरोधी नारेबाजी हुई है। यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। इस घटना ने एक बार फिर पूरे देश को यह याद करा दिया है कि यह वही राहुल गांधी हैं, जो भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वालों का समर्थन करने जेएनयू जाते थे। उनकी यह यात्रा भारत जोड़ो यात्रा नहीं है, बल्कि ये देश तोड़ने वालों के समर्थन में निकाली जा रही यात्रा है।

देश को फिर किया गया अपमानित
राहुल गांधी की इस यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर एक बार फिर देश को अपमानित किया गया है। लेकिन यह सिलसिला नया नहीं है, इससे पहले भी स्वयं राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता भारतमाता और उसके सपूतों का अपमान करते रहे हैं। हम सैनिकों ने जब पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान में छुपे आतंकियों से सैनिकों की शहादत का बदला लिया था, तब राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे।

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को है राहुल का समर्थन
भारत जोड़ो यात्रा की जिम्मेदारी संभाल रहे दिग्विजय सिंह ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा की शहादत पर प्रश्न खड़े किए थे और मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के घर शोक व्यक्त करने गए थे। इस तरह के नेता जिस यात्रा में शामिल हों, उसकी भावना और उद्देश्य के बारे में सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। इस घटना से साबित हो गया है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोग राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल हैं और स्वयं राहुल गांधी उनका समर्थन और संरक्षण कर रहे हैं।

कांग्रेस ने पहले भी तोड़ा है देश को: शिवराज
इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा कि नारे लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नारे लगाने वाले माफ नहीं किए जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं या यात्रा से भारत तोड़ने वालों को जोड़ रहे हैं। कांग्रेस ने पहले भी देश को तोड़ा है। आज भी जिस तरह के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं, वो कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस की मानसिकता जोड़ने की नहीं, तोड़ने की मानसिकता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button