रात में भूखे पेट सोना हो सकता है घातक,बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा

हम में से बहुत से लोग होगे जो रात के खाने को अवॉइड केरते होगे या फिर काम के प्रेशर और थकान भरे दिन के बाद हम में से अधिकतर लोग रात के समय बिना खाए ही सो जाते हैं। लेकिन एक कहावत तो सुनी ही होगी कि सुबह का नाश्ता राजा की तरह दिन का लंच राजकुमार की तरह और रात का खाना गरीब की तरह खाना चाहिए। लेकिन रात के समय बिना खाए सोना शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। बहुत से लोग मानते हैं कि रात के समय खाली पेट सोने से वजन कम किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी यही सोचते हैं तो यह गलत है। शरीर 24 घंटे एनर्जी प्रोड्यूस करता है और हर समय कैलोरी बर्न करने का काम करता है। इसके लिए शरीर को न्यूट्रिएंट्स की जरूरत पड़ती है। हेल्थ सोर्स के मुताबिक जो रात को सोने से पहले प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं वो दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसी तरह रात को खाली पेट सोने से अगले दिन थकान महसूस हो सकती है, जिससे काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। आइए जानते हैं रात के समय खाली पेट सोने के नुकसानों के बारे में।
पोषण की कमी
रात में खाना न खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, खासतौर पर माइक्रोन्यूट्रिशनल डिफिसिएंसी। डायटेटिक्स मंजरी चंद्रा बताते हैं, हमारे शरीर को मैग्नीशियम, विटमिन बी13 और विटमिन डी3 जैसे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। अगर किसी इंसान को रात में खाना न खाने की आदत पड़ जाती है तो वह कुपोषण का शिकार हो सकता है।
मेटाबॉलिजम प्रभावित होता है
अगर आप अक्सर डिनर स्किप करते हैं या खान-पान का नियम ठीक नहीं है तो आपके मेटाबॉलिजम पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे आपका इंसुलिन लेवल गड़बड़ा सकता है। इसके अलावा, कलेस्ट्रॉल और थायरॉयड लेवल भी गड़बड़ हो सकता है। अगर आप सही खाना, सही समय पर नहीं खा रहे हैं तो आपके हॉर्मोन प्रभावित होते हैं, जिससे आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
सोने में दिक्कत
कुछ बिना खाए सोने से आप सुबह तक करवटें बदलते रह सकते हैं। खाली पेट होने से आप मेंटली अलर्ट हो जाते हैं और गहरी नींद नहीं आती।
वजन बढ़ना
कई लोग वजन घटाने के लिए सोचते हैं कि डिनर न खाने से काम बन जाएगा लेकिन हकीकत यह है कि इसका उल्टा होता है। यह सच है कि इंसान को रात में हल्का खाना खाना चाहिए, लेकिन पूरी तरह से खाना स्किप कर देना ठीक नहीं। इससे आपका वजन बढ़ जाएगा। बॉडी ऐसे मोड में पहुंच जाती है जिसमें आप फैट स्टोर करना शुरू कर देते हैं। शरीर एनर्जी इकट्ठा करना शुरू करता है जिससे वजन बढ़ने लगता है। वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप सही तरह से खान-पान लें।
शरीर में न्यूट्रीशन की कमी
रात के समय भूखे पेट सोने से शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सेहतमंद रहने के लिए शरीर को कई न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। लेकिन रात को खाली पेट सोने से व्यक्ति के शरीर में इन सभी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, जो उन्हें कई बीमारियों का शिकार बना सकती है।
मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं
रात को खाली पेट सोने की वजह से आपकी मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। दरअसल खाली पेट सोने से प्रोटीन और अमीनो एसिड की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। इसकी वजह से मांसपेशियों में कमज़ोरी आने लगती है। जबकि मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए ज़रूरी है कि खाना सही समय पर और सही तरह से खाया जाये।
नेचर चिड़चिड़ा बन जाता है
रात को खाली पेट सोने की वजह से मूड स्विंग होने की दिक्कत होने लगती ह। जिसकी वजह से गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है। धीरे-धीरे ये आपके व्यक्तित्व का हिस्सा बनने लगता है जो आपकी इमेज को निगेटिव दर्शाता है। इसलिए खाली पेट सोने की आदत को इग्नोर करते हुए आपको रात में हल्का-फुल्का ही सही पर कुछ न कुछ खाना ज़रूर खाना चाहिए. जिससे आपका शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रह सके।
करें ये काम
अगर आप कोई खास डायट या फास्टिंग नहीं कर रहे हैं तो सही यही है कि रात में खाली पेट न सोएं। न्यूट्रिशनिस्ट मंजरी बताती हैं, ‘ट्रडिशनल फास्टिं शरीर को डिटॉक्स करने और बीमारियों से बचने का सही तरीका है। इससे शरीर को रेजुवेनेट होने का मौका मिलता है और आपकी आंत के लिए अच्छा होता है। हालांकि ऐसा रोजाना करना ठीक नहीं। साथ ही अगर आप किसी तरह की दवाएं ले रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह के बिना खाना छोड़ना ठीक नहीं।’