अन्य खबरेंमध्यप्रदेश

सिलवानी तहसील के ग्राम खमरिया में स्थिति कंट्रोल में, 13 गिरफ्त में-घायलों का उपचार जारी, हथियार और वाहन जप्त

भोपाल : रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम खमरिया में कल हुए झगड़े के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है।कमिश्नर गुलशन बामरा,आई जी दीपिका सूरी,कलेक्टर अरविंद दुबे,एस पी विकास कुमार शहवाल सहित प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों से चर्चा की है।घटना में घायलों का भोपाल के हमीदिया अस्पताल और उदयपुरा अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सीएम ने भी जाना हाल चाल

इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमीदिया अस्पताल में घायलों के हालचाल जाने। मुख्यमंत्री ने एक मृतक के आश्रितों के अलावा,3 गम्भीर घायल और 34 सामान्य घायलो के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा भी की है। इधर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा हथियार और वाहन आदि जप्त किये है।

16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सिलवानी थाने में शनिवार 19 मार्च को दोपहर 12 बजे 16 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है इनमें से 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई 12 बोर की दो राइफल, एक ट्रैक्टर और एक बोलेरो पिकअप को भी जप्त किया गया है। रायसेन जिला प्रशासन और पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और स्थिति पर नज़र रखे हुए है।वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button