
मुंबई : अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता आज फेम है। सोशल मीडिया पर अक्सर ही लोग श्लोका मेहता अंबानी के बारे में पढ़ने और उनके विषय़ में जानने के लिए कुछ न कुछ सर्च करते ही रहते हैं। अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका की शानो-शौकत किसी रानी से कम नहीं हैं। श्लोका अंबानी अक्सर पारिवारिक और पब्लिक इवेंट्स में अपने राजसी लुक से सभी को इंप्रेस करती ही रहती हैं। उनका शाही लाइफस्टाइल देखें तो वो कई लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी चीजों की मालकिन हैं।
रॉयल सेरेमनी में की थी शादी
श्लोका ने अपने बचपन के दोस्त आकाश अंबानी के साथ 9 मार्च, 2019 को मुंबई में रॉयल सेरेमनी में शादी की थी। श्लोका और आकाश की रॉयल शादी में श्लोका का लहंगा भी रॉयल था। एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी के दिन उन्होंने सोने, हीरे के सेट के साथ डायमंड रानीहार भी पहना था जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये थी। श्लोका ने अपनी शादी में करीब 10 करोड़ रुपये के गहने पहने थे। इसके साथ ही उनके लहंगे की कीमत 5 करोड़ रुपये थी। इस लहंगे को 50,000 क्रिस्टल-सीक्वेंस और ग्लास बीड्स से सजाया गया था।
रसेल मेहता की बेटी हैं श्लोका
श्लोका मेहता अंबानी के पिता रसेल मेहता देश के चर्चित हीरा कारोबारी हैं जो रोजी ब्लू डायमंड्स के ओनर और सीईओ हैं। श्लोका मेहता का जन्मदिन 11 जुलाई को होता है और हाल ही में उन्होंने अपना 33वां जन्मदिन मनाया है। इस साल 31 मई को आकाश अंबानी की पत्नी और अंबानी खानदान की बहू श्लोका मेहता ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम इस कपल ने वेदा अंबानी रखा है। इससे पहले दिसंबर 2020 में आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी एक बेटे के माता-पिता बने थे। जिसका नाम पृथ्वी अंबानी रखा गया है।
श्लोका के पास हैं महंगी गाड़ियों का कलेक्शन
श्लोका मेहता की नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह करीब 18 मिलियन डॉलर यानी 148 करोड़ रुपये से ज्यादा है। श्लोका मेहता के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। श्लोका मेहता के कार कलेक्शन में मिनी कूपर, मर्सिडीज बेंज और बेंटले जैसी कारें शामिल हैं।