मध्यप्रदेश

शिवराज कल करेंगे गोकुल मिशन के तहत अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ, 47 करोड़ होंगे खर्च

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 3 अप्रैल को भोपाल में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 47 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से स्थापित होने वाली अत्याधुनिक सेक्स सॉरटेड सीमन प्रोडक्शन प्रयोगशाला का शुभारंभ करेंगे। देश की यह दूसरी बड़ी प्रयोगशाला केन्द्रीय वीर्य संस्थान भदभदा में स्थापित की गई है। परियोजना की लागत में 60% केन्द्रांश और 40% राज्यांश शामिल है।

उच्च नस्ल की 90% बछियों का होगा उत्पादन
भोपाल के केन्द्रीय वीर्य संस्थान में सेक्स सॉरटेड सीमन फेसिलिटी परियोजना में निकट भविष्य में प्रदेश में गिर, साहीवाल, थारपारकर गाय और मुर्रा भैंसों आदि उच्च अनुवांशिक गुणवत्ता की 90% बछिया ही पैदा होंगी। बछियों की संख्या अधिक होने से दूध उत्पादन में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी होगी और निराश्रित बछड़ों की संख्या भी नहीं बढ़ेगी। उच्च गुणवत्ता के दुधारु पशु मिलने से किसानों को अधिक मात्रा में दूध मिलेगा और उनकी आमदनी में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी होगी। दुग्ध उत्पादन में प्रदेश की सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने की रफ्तार बढ़ जाएगी। पहली प्रयोगशाला उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में स्थापित की गई है।





प्रदेश में उच्च स्तरीय गाय-भैंस मिलने से दूसरे राज्यों से नहीं खरीदने से बीमारियों पर भी अंकुश लगेगा। बछड़ों के पालन-पोषण में होने वाले अनावश्यक व्यय की भी बचत होगी। मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम और सर्विस प्रोवाइडर कम्पनी के मध्य हुए अनुबंध के अनुसार शुरू के 3 सालों में क्रमश: 3-3 और 2 लाख सीमन डोजेज का उत्पादन कर पशुपालकों को उपलब्ध कराया जाएगा।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gmail पर सिग्नेचर क्यों करते हैं सेट? आप भी जानिए श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए