भोपालमध्यप्रदेश

नाराज किसानों के मंच पर पहुंचे शिवराज: हित में किए कुछ बड़े ऐलान, कुछ दिया आश्वासन भी

किसानों के मंच पर पहुंचे शिवराज ने कहा कि मप्र के किसान राजधानी आए और मामा नहीं पहुंचे ऐसा नहीं हो सकता है। सरकार अफसरों के लिए किसानों के लिए बनी है। इस दौरान उन्होंने अफसरों को भी अपने निशाने पर लिया।

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव की तैयारियों जुटी है और हर वर्ग को साधने में जुटी हुई है, लेकिन चुनाव से पहले प्रदेश के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना ही शक्ति प्रदर्शन भी करने लगे हैं। इसी कड़ी में भारतीय किसान संघ के बैनरतले मध्यप्रदेश के हजारों किसानों ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। किसानों के गुस्से को देख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कोई देरी नहीं की और उनके बीच पहुंच गए। खास बात यह है कि आज सीएम की अगुवाई में कैबिनेट बैठक होने वाली, लेकिन उन्होंने इसे रद्द कर किसानों के बीच पहुंचे।

इस दौरान सीएम ने किसानों को संबोधित करते हुए किसानों के हित में कई बड़े ऐलान किए और कई पर आश्वासन दिया। किसानों के मंच पर पहुंचे शिवराज ने कहा कि मप्र के किसान राजधानी आए और मामा नहीं पहुंचे ऐसा नहीं हो सकता है। सरकार अफसरों के लिए किसानों के लिए बनी है। इस दौरान उन्होंने अफसरों को भी अपने निशाने पर लिया।

अफसरों पर कसा तंज
सीएम ने कहा कि वल्लभ भवन में बैठे अफसरों से पूछो तो कहते है कि सब ठीक चल रहा है। लेकिन किसान संघ सही समय पर सही स्थिति और समस्या रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कई मुद्दों पर किसान मंच के साथ बैठक हुई। अब हर तीन महीने में किसान मंच की बैठक होगी। सीएम ने कहा कि किसानों से जबरदस्ती जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। किसानों की सहमति से ही अधिग्रहण होगा। यह यूनिवर्सल है पूरे प्रदेश में लागू होगा।

किसानों की यह हैं बड़ी मांगे
बता दें कि भारतीय किसान संघ ने सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने, समय पर ट्रांसफार्मर नहीं बदलने, बिजली के भारी भरकम बिल, पर्याप्त खाद नहीं मिलने समेत कई मांगों को उठाया। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के कार्यक्रम में पहुंच गए। सीएम ने कहा कि सिंचाई के समय ट्रांसफार्मर पर लोड होता है, जल जाते है। वहां अलग से ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। पीएम सम्मान निधि और मुख्यमंत्री सम्मान निधि में छूटे नामों को फिर से जोड़ो जाएगा। राजस्व शिविर और बिजली समस्या के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व की जमीन पर जिनके पुराने कब्जे है। उन किसानों को पट्टा दिया जाएगा। चाहे वो किसी भी वर्ग का किसान हो।

सरकार को खूब कोसा था किसान संघ ने
इससे पहले किसान सम्मेलन में संघ के पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता में किसान नहीं है। मध्य प्रदेश का किसान सुखी नहीं दुखी है। यह दुर्भाग्य है। यह यहां की सरकार का निकम्मापन है। उन्होंने कहा कि यह गैर राजनीतिक संगठन है। जो किसानों का हक मांगने आया है। भीख मांगने नहीं आया है। किसान मंच पर पदाधिकारियों ने किसानों को लेकर किए जा रहे काम में छत्तीसगढ़, उड़ीसा और तेलंगाना सरकार की तारीफ की। बता दें यह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अनुषांगिक संगठन है।

कमलनाथ सरकार पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सारकार बीच में आई थी। उसकी कर्ज माफी के कारण किसान डिफाल्टर हो गए। हम उन किसानों के कर्ज का ब्याज भरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना फिर से लागू करेंगे। बलराम तालाब योजना पर आपके साथ बैठक कर विचार करेंगे। गन्ना किसानों को बकाया देने के लिए मिल मालिकों से चर्चा करेंगे। जल ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में सुधारा जाएगा। नहरों की मरम्मत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button