शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, सोनिया ने कहा था इट्स योर कॉल
नई दिल्ली – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी में बदलाव के प्रबल समर्थक रहे शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अधिकृत उम्मीदवार रहेंगे। सोमवार को शशि थरूर ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुनाव लड़ने को लेकर अनुमति मांगी थी, तब सोनिया गांधी ने शशि थरूर से कहा था कि इट्स योर कॉल। जिसके बाद माना जा रहा था की शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन जरूर दाखिल करेंगे। बता दें कि शशि थरूर ने एक आर्टिकल के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की बात कही थी।
अशोक गहलोत के सामने होंगे शशि
अपनी राजनीति से ज्यादा लाइफ स्टाइल की पहचाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के सामने कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार अशोक गहलोत होंगे। गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने के लेकर कई स्तर की बातचीत हो चुकी है। वहीं अब शशि थरूर भी सोनिया गांधी की अनुमति के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के तैयार हो गए है, ऐसे में कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यह मुकाबला होने जा रहा है।
19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और 24 से 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चलेगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। 17 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 19 अक्टूबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।