ज्योतिष

इन आदतों वाले लोगों से नाराज रहते हैं शनि देव,भूलकर भी नहीं करें ये काम

हर देवता का सप्ताह में एक निश्चित दिन माना गया है। ऐसे में नवग्रहो में सबसे क्रूर ग्रह शनि देव का दिन शनिवार माना जाता है।शनिवार (Saturday) का दिन न्याय के देवता शनि देव की पूजा (Shani Dev Ki Puja) के लिए समर्पित है।  शनि देव को न्याय पसंद है, इसलिए है यह हमेशा जैसे मनुष्य के कर्म होते हैं उसी के अनुसार फल प्रदान करते हैं, कई बार ऐसा देखा गया है कि यदि कोई मनुष्य कोई भी कार्य करता है तो उसको बार-बार अपने कामकाज में असफलता का सामना करना पड़ता है, ज्योतिष शास्त्र में इसके पीछे की वजह बताई गई है, इसके पीछे का कारण आपकी आदतें हैं आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन आदतों से शनिदेव नाराज हो जाते हैं,

इन लोगों पर होती है शनि की व्रक दृष्टि

गरीब की मदद
जो लोग जरूरमंद या गरीब की मदद नहीं करते हैं। अपनी आंखों के सामने लाचार लोगों को तड़पते छोड़ देते हैं। उन पर शनि देव कुपित होते हैं और उनका बुरा समय शुरू हो जाता है।

कुत्तों को परेशान
कुत्तों को जो लोग सताते हैं। उनको मारते हैं। भोजन करते वक्त कुत्तों को परेशान करते हैं, उन लोगों से भी शनि देव नाराज रहते हैं। जिनकी कुंडली में शनि दोष होता है, उनको कुत्तों की सेवा करने को भी कहा जाता है।

बुजुर्गों का तिस्कार
माता-पिता एवं बुजुर्गों का तिस्कार करने वाले और महिलाओं के बारे में बुरा सोचने वालों पर भी शनि देव नाराज रहते हैं. ऐसा भूलकर भी न करें.

दूसरों के साथ छल
जो लोग चोरी करते हैं, लालच करते हैं, दूसरों के साथ छल करते हैं, अपने वादों से मुकर जाते हैं, मन में दूसरे के लिए द्वेष रखते हैं और रोगियों से घृणा करते हैं, उन पर भी शनि की वक्र दृष्टि पड़ती है।

दिव्यांगों की मदद
जो लोग दिव्यांगों की मदद नहीं करते हैं, दृष्टिहीन को राह नहीं दिखाते हैं, उन पर भी शनि देव नाराज रहते हैं। ऐसे लोगों की प्रगति नहीं होती है। कार्य में शनि की बाधा होने लगती है।

गुस्से में बात करना
जो लोग ऊंची आवाज में बात करते हैं, जो लोग बहुत जल्दी गुस्से में आ जाते हैं, ऐसे लोगों से शनि महाराज नाराज रहते हैं, इसलिए आप अपनी इस आदत को तुरंत बदल दें, आपको सभी से प्रेम पूर्वक विनम्र होकर बात करना चाहिए, अगर आप अधिक गुस्सा करेंगे तो शनि देव आपको कर्मों के अनुसार फल प्रदान करेंगे।

भूखे और लाचार लोगों को परेशान करना
शनि देव भूखे, निर्धन और लाचार लोगों के सबसे करीब रहते हैं, ऐसे लोग शनिदेव को अति प्रिय है, अगर आप ऐसे लोगों का अपमान करते हैं या फिर किसी प्रकार से परेशान करते हैं तो आपसे शनिदेव नाराज हो जाते हैं, यदि आपके घर पर कोई भी निर्धन, भिखारी या फिर भूखा व्यक्ति आता है तो आप उसके ऊपर गुस्सा ना करें, क्योंकि इसकी वजह से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं, जिसके कारण आपको अपने जीवन में बहुत सी परेशानियां देखनी पड़ सकती है, आप ऐसे लोगों को अपने घर से भूखा ना जाने दे, उनको रोटी अवश्य दें, अगर उनको कपड़ों की आवश्यकता है तो आप उनको कपड़े भी दे सकते हैं, ऐसा करने से आपकी कुंडली में मौजूद ग्रह शांत होंगे और शनिदेव भी खुश रहेंगे।

कपड़ों को संभाल कर ना रखना
जो लोग अपना सामान सही तरीके से नहीं रखते हैं, वह इधर-उधर अपनी चीजें फेंक देते हैं, ऐसे लोगों से शनिदेव नाराज रहते हैं, विशेष रूप से यदि व्यक्ति अपने कपड़े बदलने के बाद गंदे कपड़े घर में कहीं भी इधर-उधर फेंक देते हैं, ऐसे लोगों को शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है, इस तरह की गलती करने वाले लोग शनि देव के दंड के भागी बन जाते हैं, इसलिए आप अपनी इस आदत को बदल दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button