असम-मिजोरम के बीच सुलह कराने शाह की एंट्री, सरमा के खिलाफ दर्ज एफआईआर होगी वापस

ताजा खबर : गुवाहाटी। असम और मिजोरम (Assam and Mizoram) के बीच सीमा विवाद (border dispute) को लेकर हुई हिंसक झड़प (violent clash) के करीब एक हफ्ते बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे से फोन पर बात की। मिजोरम सरकार (Mizoram Government) असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) के खिलाफ 30 जुलाई को दायर FIR भी वापस लेगी। दोनों राज्यों के बीच बढ़ते विवाद को देख गृहमंत्रालय ने दखल देना पड़ा है और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने स्थिति को सामान्य करने की भी अपील की है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि दोनों राज्यों के बीच सुलह जल्द हो सकती है।
ज्ञात हो कि असम और मिजोरम के बीच वर्षों से जारी सीमा विवाद ने बीते 26 जुलाई को हिंसक रूप ले लिया था। इस झड़प में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई थी। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राज्य पुलिस को निर्देश दिया है कि 26 जुलाई को मिजोरम के साथ सीमा संघर्ष के बाद राज्यसभा सांसद के वनलालवेना (Rajya Sabha MP K Vanlalvena) के खिलाफ सद्भावना के संकेत के रूप में FIR वापस ले ली जाए। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले को आगे बढ़ाया जाएगा।
हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्वीट में लिखा, ”मैंने मीडिया में मुख्यमंत्री जोरमथंगा (Chief Minister Zoramthanga) के बयानों को देखा है जिसमें उन्होंने सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने की इच्छा व्यक्त की है। असम हमेशा उत्तर पूर्व की भावना को जीवित रखना चाहता है। हम अपनी सीमाओं पर शांति सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।”
इससे पहले सीमा पर खूनी संघर्ष के बाद से तनावपूर्ण माहौल के बीच मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने कहा था कि दोनों राज्य अब बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाएंगे। वहीं, उनके मुख्य सचिव ने बताया है कि मिजोरम असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने को तैयार।