ज्योतिष

14 सितंबर दो बड़े ग्रह आ रहे हैं एक साथ,बृहस्पति का मकर राशि में प्रवेश ला रहा है बड़ा खतरा

किसी भी राशि में शनि और देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati) को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। ये दोनों बड़े ग्रह 14 सितंबर को एक साथ मकर राशि में होंगे। इस समय शनि मकर राशि में विराजमान है और देवगुरु बृहस्पति भी 14 सितंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु इस राशि में 21 नवंबर तक विराजमान रहेंगे और शनि 29 अप्रैल 2022 तक। दोनों ग्रहों की युति से नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। इस शुभ योग के निर्माण से कुछ राशियों को फायदा भी मिलेगा। शनि मकर राशि में 24 जनवरी 2020 को गोचर किया था. शनिदेव 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में गोचर करेंगे. इसके पहले तक शनिदेव अपनी स्वराशि मकर में ही विराजमान रहेंगे. इन दो बड़े ग्रहों के एक साथ मकर राशि में रहने से कुछ राशि वालों की किस्मत खुलने वाली है और वहीं कुछ के लिए परेशानी अत्यधिक बढ़ जाने की संभावना है। आइए जानते हैं गुरु और शनि के एक ही राशि में आने से किन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है…

देवगुरु बृहस्पति मंगलवार,सितंबर 14 से मकर राशि में गोचर शुरु करेंगे और बुधवार, 15 सितंबर 2021 को 4:22 AM पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर 2021 की सुबह 11:23 AM तक मकर राशि में ही रहने के बाद एक बार फिर वापस कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे।

मेष राशि
मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी. कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

वृष राशि
धन- लाभ होगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। निवेश करने से लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन- लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में खूब मान- सम्मान मिलेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

मीन राशि
मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। लेन- देन के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि
आपकी राशि से देवगुरु इस समय आठवें यानि आयु भाव में गोचर करेंगे। जिसके चलते नौकरी में परेशानियों का सामना तो करना ही होगा साथ ही अचानक और गैर जरूरी यात्रा से भी दूर रहना होगा। आप में से कुछ को इस समय अच्छे ऑफर भी मिल सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए ये समय अच्छा रह सकता है।

सिंह राशि
इस समय देवगुरु आपकी राशि से छठे यानि शत्रु व रोग भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको अपनी सेहत के साथ ही शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में तनाव और परेशानियां आपके लिए चुनौतीपूर्ण माहौल का निर्माण कर सकती हैं। वहीं जीवन साथी से भी इस समय विवाद हो सकता है, कुल मिलाकर ये समय आपके लिए मिलाजुले परिणाम वाला होगा। उचित होगा इस समय वाणी में मिठास रखने के साथ ही वाद विवाद से दूरी बन कर रखें।

कन्या राशि
इस समय देवगुरु आपकी राशि से पांचवें यानि बुद्धि व पुत्र भाव में गोचर करेंगे। इसके चलते इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। साथ ही निवेश के लिए भी ये समय उचित रहेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना के बीच इस समय आपको पुत्र की ओर से कुछ अच्छी खबर भी मिल सकती है।

तुला राशि
इस समय देवगुरु आपकी राशि से चौथे यानि माता व सुख भाव में गोचर करेंगे। जिसके चलते जहां आपको पुश्तैनी संपत्ति से लाभ की संभावना है वहीं इस दौरान कॅरियर में भी आपको कई शानदार अवसर मिल सकते है। जबकि व्यवसाइयों को इस समय चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक राशि
इस समय देवगुरु आपकी राशि से तीसरे यानि पराक्रम व छोटे भाई बहन के भाव में गोचर करेंगे। यह समय आपके लिए कठिन मेहनत वाला रहेगा, वहीं इस समय आपको अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखना होगा। अचानक खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति में गिरवट के बीच कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने का भी संकेत है।

धनु राशि
इस समय देवगुरु आपकी राशि से द्वितीय यानि धन व वाणी भाव में गोचर करेंगे। इसके चलते आपको धन लाभ की संभावना के बीच कॅरियर में वृद्धि की संभावना है। लेकिन इस समय आपको कई तरह की पारिवारिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। उचित रहेगा कि अपनी वाणी में लगाम के साथ ही मिठास भी रखें।

मकर राशि
इस समय देवगुरु आपकी ही राशि में मतलब पहले जिसे लग्न भाव कहते हैं, में गोचर करेंगे। यह समय आपके लिए काफी अच्छा नहीं कहा जा सकता। लेकिन निवेश के लिए ये समय उचित रह सकता है। जबकि इस समय अति आत्मविश्वास से बचना होगा, वहीं इस दौरान भौतिक सुखों में कमी आ सकती है।

कुंभ राशि
इस समय देवगुरु आपकी राशि से द्वादश यानि व्यय भाव में गोचर करेंगे। जिसके चलते आपके खर्चों में वृद्धि होगी। वहीं कई स्त्रोतों से आय की भी संभावना है, खासतौर से विदेशों स्त्रोतों से! व्यावसायिक रूप से यह गोचर आपके लिए शुभ नहीं माना जा सकता।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button