प्रमुख खबरें

दिग्विजय सिंह हमेशा धार्मिक उन्माद फैलाने में लगे रहते हैं, दिग्विजय सिंह के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो

भोपाल। दिग्विजय सिंह प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाना चाहते है, इस मंशा से वे लगातार यह प्रयास करते रहते है कि प्रदेश का वातावरण कैसे बिगाड़ा जा सकता है। खरगौन घटना पर जिस तरह दिग्विजय सिंह ने वातावरण बिगाड़ने के लिए ट्वीट किए और फिर उन्हें तत्काल बाद उसको डिलीट करना यह एक सोची-समझी रणनीति है। दिग्विजय सिंह के द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह द्वारा खरगौन घटना पर किये गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने समाज को बांटने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचने वाले दिग्विजय सिंह के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की बात कही है।

 

शांति व्यवस्था बिगाड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देते है दिग्विजय – विष्णुदत्त शर्मा
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह प्रदेश ही नहीं देश के अंदर शांति व्यवस्था को कैसे बिगाड़ा जा सकता है, इसमें वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हमेशा इस कोशिश में लगे रहते है कि किस प्रकार से धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा सके। इसलिए कभी दिग्विजय सिंह पाकिस्तान के पुल को मध्यप्रदेश का पुल बताते हैं तो कभी सपा के शासनकाल में इलाहाबाद की टूटी हुई सड़क को मध्यप्रदेश की सड़क बताते हैं। जनता को भड़काने और भ्रमित करने का चरित्र हमेशा से दिग्विजय सिंह का रहा है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पाकिस्तान के साथ हमेशा खड़ा होता है और बाटला हाउस में शहीद हुए मोहनचंद्र शर्मा की शहादत को फेक एनकाउंटर बोलकर आतंकवादियों के घर जाकर उनका सम्मान करता है। एक बड़े अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत दिग्विजय सिंह काम कर रहे हैं।

यहां गुंडिज्म नहीं चल सकता – विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने देश और प्रदेश के इंटेलिजेंस से आग्रह किया है कि दिग्विजय सिंह की इन सारी बातों के बारे में गंभीरता से जांच होनी चाहिए। मध्यप्रदेश एक शांति का टापू है और यहां पर इस प्रकार का कोई भी अपराधी और गुंडिज्म नही चल सकता। शर्मा ने कांग्रेस की खरगौन दंगे की जांच कमेटी को लेकर कहा कि  सोनिया गांधी ने दिग्विजय सिंह को इसलिए आंदोलन का इंचार्ज बनाया, ताकि धार्मिक भावनाएं भड़काने और उन्माद फैलाकर प्रदेश का वातावरण बिगाड़ा जा सके। धार्मिक उन्माद फैलाने वाले क्या जांच करेंगे ? दिग्विजय सिंह प्रदेश की शांति भंग करने का जो प्रयास कर रहे है वह किसी भी कीमत पर मध्यप्रदेश के अंदर सहन नहीं होंगा। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिग्विजय सिंह के इस झूठ और छल कपट की राजनीति के खि़लाफ़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज करेंगे और उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज करवाएंगे ताकि दिग्विजय सिंह देश औऱ प्रदेश का वातावरण न बिगाड़ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button